अगर आप बजट में छुट्टियां बिताना चाहते हैं और पहाड़ों की गोद में कुछ दिन रहना चाहते हैं तो निकल जाइए देवलगढ़। इस समय जब पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और बहुत से लोग स्नोफॉल का मजा लेने वहां जा रहें है। ऐसे में आइए जानें पहाड़ों की गोद में बसे खूबसूरत देवलगढ़ के बारे में.....
लाल-लाल सेबों से भरे बाग और पहाड़ों की सुंदरता देखने के लिए देवलगढ़ है पर्फेक्ट डेस्टिनेशन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा है खूबसूरत और बहुत ही पुराना गांव देवलगढ़। ये गांव प्राचीन काल में गढ़वाल राज्य की राजधानी थी। इस गांव में बहुत से प्राचीन मंदिर है जो बहुत ही भव्य और पूजनीय है। तो चलिए जानें क्या है खास इस हिल स्टेशन में।
देवलगढ़ में बहुत से प्राचीन मंदिर बने हैं जो बेहद भव्य हैं। और इनकी वास्तुकला गढ़वाली संस्कृति की हैं। इन मंदिरों में यंत्र कामाख्या यंत्र, महाकाली यंत्र, बगलामुखी यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र और श्री यंत्र की विधि-विधान से पूजा होती है।
देवलगढ़ गांव में बहुत से दुर्लभ मंदिर और शिलालेख हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ये गांव बेहद दुर्लभ है लेकिन अभी भी सैलानियों की नजरों से बचा हुआ है।
देवलगढ़ गांव तक पहुंचने के लिए आप ट्रेन या फिर हवाई मार्ग से पहुंच सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के फिलहाल बंद होने की वजह से आप ऋषिकेश जाएं। वहां से बस या फिर टैक्सी के जरिए 145 किमी दूर इस गांव तक जाया जा सकता है। देहरादून एयरपोर्ट से इस गांव की दूरी 140 किमी है।