फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hidden Gems Of India: भारत के ऐसे छोटे शहर जिन्हें टूरिस्ट गाइड में जगह नहीं, लेकिन हैं बेहद खूबसूरत

Fri, 22 Aug 2025 12:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

इस लेख के माध्यम से जानिए भारत की छुपी हुई खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर्यटकों की भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलता है। 

विज्ञापन
Beautiful Small Towns Beyond Tourists Guide Hidden Gems of India
खूबसूरत पर्यटन स्थल - फोटो : instagram

Hidden Gems of India: भारत की पहचान सिर्फ़ जयपुर, आगरा, गोवा या शिमला जैसे बड़े पर्यटन स्थलों से ही नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे कस्बों और शहरों में छिपे हुए खज़ाने भी इसकी असली खूबसूरती बताते हैं। ये ऐसे हिडन जेम्स हैं जिन्हें शायद आपने टूरिस्ट गाइडबुक्स में नहीं पढ़ा होगा, लेकिन यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और लोककला आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। शांति चाहने वाले यात्रियों, फोटोग्राफी प्रेमियों और ऑफबीट एक्सपीरियंस तलाशने वालों के लिए ये छोटे शहर आदर्श डेस्टिनेशन हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए भारत की छुपी हुई खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर्यटकों की भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलता है। 

Beautiful Small Towns Beyond Tourists Guide Hidden Gems of India
मांडू की प्रसिद्ध जहाज महल। - फोटो : instagram

मांडू, मध्यप्रदेश
 

इस अफ़सानों का शहर कहना गलत नहीं होगा। मांडू की हवेलियां, बावड़ियां और ऐतिहासिक इमारतें किसी रोमांटिक कविता जैसी लगती हैं। रूपमती और बाजबहादुर की प्रेम कहानी इस शहर को और भी खास बना देती है।

Beautiful Small Towns Beyond Tourists Guide Hidden Gems of India
जीरो अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Instagram

ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश

यहां संगीत और प्रकृति का संगम देखने को मिलता है। हरी-भरी घाटियों और धान के खेतों से घिरा ज़ीरो, अपने म्यूज़िक फेस्टिवल और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां का ट्राइबल कल्चर अनोखा अनुभव देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Small Towns Beyond Tourists Guide Hidden Gems of India
माजुली - फोटो : instagram

माजुली, असम

माजुली दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। ब्रहमपुत्र नदी में बसा माजुली आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम है। यहां के सत्र, हस्तशिल्प और त्योहार यात्रियों को गहरी छाप छोड़ जाते हैं।

विज्ञापन
Beautiful Small Towns Beyond Tourists Guide Hidden Gems of India
भीमताल - फोटो : इंस्टाग्राम

भीमताल, उत्तराखंड

अगर आप नैनीताल जैसी जगह घूमना चाहते हैं तो भीड़भाड़ से दूर रहना है तो भीमताल नैनीताल का शांत विकल्प है।भीमताल झील के किनारे बसा यह छोटा शहर नैनीताल की भीड़-भाड़ से दूर सुकून देता है। बोटिंग और नेचर वॉक्स यहां का आकर्षण हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed