फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wildlife Destinations: जंगल घूमने जाना चाहते हैं तो भारत की ये जगहें हैं सबसे सुरक्षित और सुंदर

Thu, 13 Mar 2025 04:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

अगर आप एडवेंचर, फोटोग्राफी और वन्यजीव प्रेमी हैं तो कुछ जंगलों की सैर पर जरूर जाएं। यहां हम आपको भारत के सबसे सुंदर और सुरक्षित जंगलों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपकी यात्रा रोमांचक और यादगार बन जाएगी।  

विज्ञापन
Best and safe Wildlife destination in India for perfect forest getaway Bharat ke prasidh jungle safari
जंगल सफारी - फोटो : ANI

Best Wildlife Destinations in India: अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और जंगल सफारी का रोमांच महसूस करना चाहते हैं तो भारत में कई शानदार और सुरक्षित जंगल हैं, जहां आप वन्यजीवों, घने जंगलों, खूबसूरत नदियों और झरनों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप एडवेंचर, फोटोग्राफी और वन्यजीव प्रेमी हैं तो कुछ जंगलों की सैर पर जरूर जाएं। यहां हम आपको भारत के सबसे सुंदर और सुरक्षित जंगलों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपकी यात्रा रोमांचक और यादगार बन जाएगी।  



जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

यह भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जहां बाघों की संख्या सबसे अधिक है। इस नेशनल पार्क में नदियां, घास के मैदान और घने जंगलों के बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप जीप सफारी और हाथी सफारी, रामगंगा नदी में पक्षी देखने का अनुभव और गरजते झरने व खूबसूरत वादियां देख सकते हैं। जिम कॉर्बेट पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 80 किमी दूर पंतनगर एयरपोर्ट है। पार्क से निकटतम रामनगर रेलवे स्टेशन है जो कि 12 किमी दूर है।  

Best and safe Wildlife destination in India for perfect forest getaway Bharat ke prasidh jungle safari
कान्हा नेशनल पार्क - फोटो : Istock

कान्हा नेशनल पार्क

'जंगल बुक' की प्रेरणा मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क से ली गई थी। यह पार्क बारहसिंगा का प्रमुख निवास है। देश के सबसे खूबसूरत और घने जंगलों में से एक है। टाइगर सफारी और बर्ड वॉचिंग , वन्यजीवों के करीब से देखने के लिए इस स्थान पर जा सकते हैं। जंगल में कच्चे रास्तों पर रोमांचक सफर का अनुभव लेने के लिए निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है जो कि 160 किमी दूर है। जबलपुर  रेलवे स्टेशन 165  किमी दूर है।

Best and safe Wildlife destination in India for perfect forest getaway Bharat ke prasidh jungle safari
रणथंभौर नेशनल पार्क - फोटो : instagram

रणथंभौर नेशनल पार्क

राजस्थान का मशहूर रणथंभौर नेशनल पार्क ऐतिहासिक किले और जंगल का अद्भुत मेल है। यहां बाघ देखने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। अरावली और विंध्याचल पहाड़ियों का संगम देखने को मिलता है। यहां पहुंचकर आप बाघों की शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं। रणथंभौर किले की सैर कर सकते हैं। सफारी और कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं। इस स्थान पर पहुंचने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से 180 किमी दूर बस या कैब से जा सकते हैं। 12 किमी दूर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best and safe Wildlife destination in India for perfect forest getaway Bharat ke prasidh jungle safari
काजीरंगा नेशनल पार्क - फोटो : PTI
काजीरंगा नेशनल पार्क

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा यह सुंदर जंगल हाथी सफारी और जीप सफारी के लिए लोकप्रिय है। गैंडा, हाथी और बाघों को नज़दीक से देखने, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग  है। यहां पहुंचने के लिए 96 किमी दूर जोरहाट एयरपोर्ट है और 75 किमी दूर फुरकाटिंग रेलवे स्टेशन सबसे पास है।
विज्ञापन
Best and safe Wildlife destination in India for perfect forest getaway Bharat ke prasidh jungle safari
जंगल - फोटो : ANI

 सुंदरबन नेशनल पार्क

पश्चिम बंगाल का सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है। इसे प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर का घर कहा जाता है, जहां नाव सफारी का अनोखा अनुभव मिलता है। यहां नाव सफारी के जरिए बाघों को देखने का प्रयास कर सकते हैं। दुर्लभ पक्षियों और मगरमच्छों को देखने का मौका मिलता है और शांत व रहस्यमयी जंगल का अनुभव ले सकते हैं। सुंदरबन नेशनल पार्क तक पहुंचने के लिए 120 किमी दूर कोलकाता एयरपोर्ट से टैक्सी ले सकते हैं। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कंठी और नामखाना रेलवे स्टेशन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed