सब्सक्राइब करें

Best Food Countries: खाने के शौकीन हैं? तो इन देशों की यात्रा एक बार जरूर करें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:18 PM IST
सार

Food Lovers Travel Destinations: दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो अपने पर्यटन स्थलों से ज्यादा अपने खानपान के लिए मशहूर हैं। कुछ खास लोकप्रिय व्यंजन का स्वाद चखने के लिए लोग इन देशों की यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
Best Countries For Food Lovers Travel Destinations In hindi
खाने के शौकीन इन देशों की करें यात्रा - फोटो : Adobe

Best Countries For Food Lovers: अगर आप घूमने के साथ-साथ अलग-अलग स्वादों का मजा लेना पसंद करते हैं, तो दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपने खाने की वजह से प्रसिद्ध हैं। हर देश का खाना उसकी संस्कृति, इतिहास और लोगों की पहचान बताता है। कहीं मसालों की खुशबू है, तो कहीं चीज़ और वाइन का जादू महसूस किया जा सकता है। 



अधिकतर यात्री जहां भी घूमने के लिए जाते हैं, वहां का स्थानीय स्वाद चखना पसंद करते हैं। हालांकि खाने का शौक रखने वाले, ऐसी जगहों की चयन करें, जो अपने स्वाद के लिए ही मशहूर हैं। फूड ट्रैवल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपको नई संस्कृति और लोगों से जोड़ता है। खाने के जरिए किसी देश को समझना सबसे मज़ेदार तरीका है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में, जहां हर खाने के शौकीन का जाना सपना होना चाहिए।

Trending Videos
Best Countries For Food Lovers Travel Destinations In hindi
लेक कोमो इटली - फोटो : instagram

इटली

इटली का नाम आते ही पिज़्ज़ा और पास्ता याद आ जाते हैं। हम अपने देश में भले ही आसानी से पिज्जा और पास्ता खा सकते हैं, लेकिन इसका असली और पारंपरिक स्वाद इटली में चखने को मिलता है। 

इटली का मशहूर खाना

  • वुड-फायर्ड पिज़्ज़ा
  • पास्ता
  • जेलाटो (Italian Ice Cream)


टिप- रोम और नेपल्स में स्ट्रीट फूड जरूर ट्राय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Countries For Food Lovers Travel Destinations In hindi
लड़के क्यों जाना चाहते हैं बैंकाॅक - फोटो : Adobe

थाईलैंड

थाई फूड अपने यूनिक फ्लेवर कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां  तीखा, खट्टा और मीठा फ्लेवर का खास स्वाद चखने को मिलता है।

थाईलैंड का लोकप्रिय खाना

  • पड थाई (Pad Thai)- यह एक स्टिर-फ्राइड राइस नूडल डिश है, जो कि थाईलैंड का राष्ट्रीय नूडल व्यंजन है।
  • टॉम यम सूप (Tom Yum Soup)- यह एक गर्म और खट्टा थाई सूप है।
  • ग्रीन करी (Green Curry)- यह थाई व्यंजनों की सबसे प्रसिद्ध करी है, जो कि नारियल के दूध, हरी मिर्च और जड़ी-बूटियों के पेस्ट से बनी बनाई जाती है।

 

टिप- बैंकॉक का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मशहूर है।
 

Best Countries For Food Lovers Travel Destinations In hindi
गेटवे आफ इंडिया मुंबई - फोटो : Adobe

भारत 

भारत को स्वादों का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां मसालों की जादुई दुनिया देखने को मिलती है।

भारत के मशहूर व्यंजन

  • बटर चिकन
  • बिरयानी
  • डोसा और छोले भटूरे


टिप- हर राज्य का खाना अलग स्वाद देता है।

विज्ञापन
Best Countries For Food Lovers Travel Destinations In hindi
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock

जापान

जापानी खाना हेल्दी और टेस्ट में लाजवाब होता है।

मशहूर जापानी व्यंजन

  • सुशी (Sushi)- यह मुख्य रूप से चावल से बनने वाली इस डिश में सिरका मिला होता है।
  • रामेन (Ramen)- यह एक जापानी सूप नूडल डिश है।
  • टेम्पुरा (Tempura): इसे पकौड़ा का जापानी रूप भी माना जा सकता है। जिसमें सब्जी या सीफूड को मैदे और अंडे के घोल में डूबोकर डीप फ्राई करते हैं। 


टिप- टोक्यो के फूड मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed