Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Best Destinations to plan for 2 days Eid 2025 vacation eid ki chuttiyo me ghumne ke liye perfect jagah
{"_id":"67d64bdb262f7519f90714c7","slug":"best-destinations-to-plan-for-2-days-eid-2025-vacation-eid-ki-chuttiyo-me-ghumne-ke-liye-perfect-jagah-2025-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2025: ईद पर है दो दिन की छुट्टी तो परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Eid 2025: ईद पर है दो दिन की छुट्टी तो परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:02 AM IST
सार
ईद का त्योहार खुशियों, भाईचारे और एक साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर होता है। इस खास मौके पर अगर आप परिवार के साथ दो दिन की छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थान हैं जहां आप यादगार समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर है दो दिन की छुट्टी तो परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Eid 2025: रमजान का महीना चल रहा है। इसके बाद आखिर में ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद का त्योहार खुशियों, भाईचारे और एक साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर होता है। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इस खास मौके पर अगर आप परिवार के साथ दो दिन की छुट्टी लेकर घूमने जा सकते हैं।
यदि आप ऐसा कुछ प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थान हैं जहां आप यादगार समय बिता सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन जगहों की सूची दी गई है, जहां आप ईद की छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। इन सभी जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपके परिवार का मन भी खुश हो जाएगा।
2 of 6
आगरा
- फोटो : Adobe stock
आगरा
यदि आप ईद की छुट्टियों में ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जो एतिहासिक इमारते हों, तो आगरा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आगरा जाकर आप ताजमहल की खूबसूरती देखने के अलावा, आप आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं। यहां जाकर गाइड की मदद लें, ताकि आपको कहीं ठगा हुआ महसूस न हो।
3 of 6
जयपुर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर
जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है, जोकि एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां जाकर आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस जैसी जगहें घूम सकते हैं। ईद के मौके पर यहां के बाजारों में शॉपिंग करने का भी मजा है, खासतौर पर यहां स्थित जौहरी बाजार और बापू बाजार। खाने के शौकीनों के लिए यहां की राजस्थानी खाना एक खास आकर्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लखनऊ
- फोटो : Adobe stock
लखनऊ
अगर आप नवाबी अंदाज में ईद मनाना चाहते हैं तो लखनऊ से बेहतर कोई जगह नहीं। यहां का बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा ऐतिहासिक स्थलों में शामिल हैं। इसके अलावा चिकनकारी की शॉपिंग और लखनवी बिरयानी, टुंडे कबाब जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली
- फोटो : PTI
दिल्ली
दिल्ली की जामा मस्जिद के आस-पास ईद के दिनों में खूब रौनक देखने को मिलती है। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद, पुरानी दिल्ली की गलियों में स्वादिष्ट बिरयानी, कबाब और मीठे व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट जैसी ऐतिहासिक जगहें देखने के लिए भी यह एक शानदार जगह है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।