Girls Trip In India : अगर आप अपनी सहेलियों के साथ किसी मजेदार और सुरक्षित जगह पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो भारत में कई बेहतरीन स्थल हैं, जहां आप बिना किसी चिंता के ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां महिलाओं के लिए सुरक्षा, बजट और आराम का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। हर जगह का अपना अलग मजा और एक्सपीरियंस है। एडवेंचर, नेचर, पार्टी या शॉपिंग जो भी पसंद हो, उसके मुताबिक किसी खूबसूरत गंतव्य का चयन करें। आइए जानते हैं भारत की 5 बेहतरीन जगहें, जहां आप अपनी दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर घूम सकती हैं।
Girls Trip: लड़कियों के साथ बनाएं भारत की इन पांच जगहों पर घूमने का प्लान
एडवेंचर, नेचर, पार्टी या शॉपिंग जो भी पसंद हो, उसके मुताबिक किसी खूबसूरत गंतव्य का चयन करें। आइए जानते हैं भारत की 5 बेहतरीन जगहें, जहां आप अपनी दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर घूम सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आपके महिला मंडली को एडवेंचर पसंद है तो ऋषिकेश बेस्ट विकल्प है। यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा, गंगा किनारे बैठकर ध्यान लगाना और कैफे में चिल करना भी शानदार अनुभव होगा। यहां आप गंगा आरती में शामिल हो सकती हैं। लक्ष्मण झूला और राम झूला घूमने जा सकती हैं। रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 250 किमी है। यहां ट्रेन, बस या टैक्सी से आराम से पहुंचा जा सकता है।
शिमला
हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में एन्जाॅय करना चाहती हैं तो शिमला की सैर करें। ठंडी वादियों में घूमने के लिए शिमला एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के खूबसूरत पहाड़, रोमांटिक वाइब्स और मजेदार बाजार आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। शिमला मॉल रोड, कुफरी में स्नो एडवेंचर और टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं।
दिल्ली से शिमला की दूरी करीब 350 किमी है। यहां आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से आसानी से जा सकते हैं।
जयपुर, राजस्थान
जयपुर महिलाओं के घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां के महल, किले, बाजार और कल्चर आपको एकदम रॉयल फील देंगे। जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किला घूमने जा सकते हैं। जोहरी बाजार और बापू बाजार से शॉपिंग करें। ट्रेडिशनल राजस्थानी फूड ट्राई करें। दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किमी है,जिसका सफर ट्रेन, बस और फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है।
मैकलोडगंज
अगर आप अपनी दोस्तों के साथ किसी शांत और सुरम्य जगह पर जाना चाहती हैं, तो मैकलोडगंज बेस्ट है। यह जगह अपने तिब्बती कल्चर, मोनेस्ट्री और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। त्रिउंड ट्रेक करें। नामग्याल मोनेस्ट्री और भागसू वाटरफॉल देखें। स्थानीय तिब्बती बाजार से शॉपिंग करें। दिल्ली से मैकलोडगंज की दूरी करीब 480 किमी है। बस, ट्रेन और टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं।