सब्सक्राइब करें

Paragliding Places in India: पैराग्लाइडिंग का शौक है? तो इन 6 जगहों पर जाना मत भूलना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 04 Feb 2026 03:43 PM IST
सार

Best Paragliding Destinations in India: भारत में कई स्थल हैं जहां आप रोमांचक सफर का आनंद लेने जा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए ये जगहें बेस्ट रहेंगी।

विज्ञापन
Best Paragliding destinations In India Adventure Sports Places Disprj
पैराग्लाइडिंग - फोटो : Instagram

Paragliding Places: अगर आप आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं और रोमांच आपकी रगों में दौड़ता है, तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए परफेक्ट एडवेंचर स्पोर्ट है। भारत में पहाड़, घाटियां, समुद्र तट और खूबसूरत मौसम, ये सब मिलकर पैराग्लाइडिंग को एक यादगार अनुभव बना देते हैं। भारत के कई ऐसे शानदार डेस्टिनेशन हैं जहां से आप पक्षियों की तरह उड़ते हुए प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं।



पैराग्लाइडिंग से पहले जरूरी सावधानियां

  • हमेशा सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर के साथ उड़ान भरें।
  • मौसम की जानकारी जरूर लें।
  • सेफ्टी गियर पहनना अनिवार्य है।
  • पहली बार के लिए टैंडम फ्लाइट चुनें।
Trending Videos
Best Paragliding destinations In India Adventure Sports Places Disprj
बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग - फोटो : संवाद

बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर-बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी (Paragliding Capital of India) कहा जाता है। बीर-बिलिंग को दुनिया के टॉप पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में गिना जाता है। यहां से उड़ान भरते समय हिमालय की वादियां, हरे-भरे जंगल और साफ आसमान दिल जीत लेते हैं।
 

  • बेस्ट टाइम: अक्टूबर से जून
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साइट
  • पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेज़बानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Paragliding destinations In India Adventure Sports Places Disprj
मनाली के सोलंग में बर्फ के बीच उमड़ी भीड़। पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : संवाद

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली एडवेंचर लवर्स की पसंदीदा जगह है। सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग करते हुए बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के जंगल बेहद शानदार नज़ारा देते हैं।
 

  • बेस्ट टाइम: मार्च से जून
  • पहली बार वालों के लिए सुरक्षित
  • फोटोग्राफी के लिए बेस्ट
Best Paragliding destinations In India Adventure Sports Places Disprj
पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल, उत्तराखंड

झीलों के शहर नैनीताल में पैराग्लाइडिंग का अनुभव बेहद सुकून और रोमांच से भरा होता है। यहां से नैनी झील और आसपास की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
 

  • बेस्ट टाइम: अप्रैल से जून
  • प्रकृति और रोमांच का परफेक्ट कॉम्बो
  • फैमिली ट्रिप के लिए बढ़िया
विज्ञापन
Best Paragliding destinations In India Adventure Sports Places Disprj
गोवा पैराग्लाइडिंग - फोटो : Instagram

गोवा

अगर आप पहाड़ों से हटकर कुछ अलग चाहते हैं, तो गोवा में समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग एक यूनिक एक्सपीरियंस है। नीला समंदर और सुनहरे बीच नजरों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
 

  • बेस्ट टाइम: अक्टूबर से मार्च
  • बीच पैराग्लाइडिंग
  • पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed