{"_id":"6982de71d12bdf3c9f037d64","slug":"propose-day-2026-best-places-to-propose-karne-ki-best-jagah-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Propose Day 2026: फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करना है? प्रपोज करने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Propose Day 2026: फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करना है? प्रपोज करने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:24 AM IST
सार
Romantic Proposal Places: इस प्रपोज डे पर अगर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सही जगह का चयन करें, आपका प्रपोजल सफल होने की चांसेज बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Propose Day प्यार के इजहार के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Best Places To Propose: अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो समय रहते उससे अपने दिल की बात करना ही इजहार करना है। अगर आप प्यार के इजहार के लिए सही मौके की तलाश में हैं तो वैलेंटाइन सप्ताह का दूसरा दिन बेस्ट रहेगा। 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है।
प्यार का इजहार ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। जब दिल की बात कहनी हो, तो जगह भी उतनी ही खास होनी चाहिए। एक सही लोकेशन न सिर्फ आपके शब्दों को ताकत देती है, बल्कि उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देती है। परफेक्ट प्रपोजल वही होता है जो दिल से किया जाए। जगह उस पल को और खूबसूरत बना देती है। सही जगह, सच्ची भावना और थोड़ी सी प्लानिंग, प्यार के इजहार का सबसे सही तरीका है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि कहां प्रपोज करें तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां प्रपोजल के लिए बेस्ट जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं, साथ ही प्यार के इजहार से जुड़े कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं।
प्रपोज करने से पहले रखें ये बातें ध्यान में
सामने वाले की पसंद और कम्फर्ट
पब्लिक या प्राइवेट, सही चुनाव
टाइमिंग और मूड
दिल से निकले शब्द
Trending Videos
2 of 6
पहाड़ों पर प्यार का इजहार
- फोटो : Instagram
पहाड़ों की वादियां
प्यार के लिए परफेक्ट सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो किसी हिल स्टेशन पर जाएं।
हिल स्टेशन पर बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवा और नेचर की शांति का अनुभव कर सकते हैं।
पहाड़ों में किया गया प्रपोजल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता।
मनाली, मसूरी, नैनीताल या गुलमर्ग जैसी जगहें रोमांटिक फील देती हैं।
यहां का शांत माहौल, कम भीड़ और शानदार फोटो और यादें आपके प्रपोज डे को खास बना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बीच पर प्रपोज करें
- फोटो : Adobe stock
समंदर किनारे
लहरों के बीच प्यार का इजहार किया जा सकता है।
बीच पर सनसेट के समय प्रपोज करना बेहद रोमांटिक होता है।
लहरों की आवाज और ढलता सूरज आपके प्रपोजल को और खास बना देता है।
प्रपोज करने के लिए अपने साथी के साथ गोवा, अंडमान, पांडिचेरी जा सकते हैं।
टिप: सनसेट के समय घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ करें।
4 of 6
प्रकृति के बीच प्यार का इजहार
- फोटो : Adobe
गार्डन या पार्क
खुले आसमान और हरियाली के बीच किया गया प्रपोज़ल सादा लेकिन दिल छू लेने वाला होता है।
नेचर के बीच सादगी भरा प्यार एक अच्छा अहसास करा सकता है।
दिल्ली में लोधी गार्डन से लेकर कोलकाता के क्यू गार्डन में इजहार करने जा सकते हैं।
फूलों के बीच रिंग देना रोमांटिक टच देता है।
विज्ञापन
5 of 6
ऐतिहासिक जगहों पर करें प्रपोज
- फोटो : Instagram
ऐतिहासिक जगहें
किसी हेरिटेज में इजहार ए मुहब्बत करने से आपका प्यार कहानी बन सकता है।
किले, महल और ऐतिहासिक स्मारक प्रेम कहानी को रॉयल टच देते हैं।
ताजमहल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस जैसी जगहों पर प्रपोज किया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।