{"_id":"6982caa5d175c572490ed729","slug":"how-to-make-chocolate-cake-without-oven-and-egg-at-home-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chocolate Day 2026: बिना ओवन और अंडे के घर पर बनाएं चॉकलेट केक, पार्टनर को दें स्पेशल सरप्राइज","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chocolate Day 2026: बिना ओवन और अंडे के घर पर बनाएं चॉकलेट केक, पार्टनर को दें स्पेशल सरप्राइज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:52 AM IST
सार
How To Make Chocolate Cake At Home: अगर आप घर पर चॉकलेट केक बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो यहां बिना ओवन और अंडे के केक बनाने की आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट केक
- फोटो : instagram
Link Copied
How To Make Chocolate Cake At Home: वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट तोहफे में देते हैं। इसी के चलते बाजार में इस दिन के लिए खास डिजाइन के चॉकलेट केक मिलते हैं, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो घर पर बने चॉकलेट केक से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। खास बात यह है कि इस स्वादिष्ट केक को बनाने के लिए न तो आपको ओवन की जरूरत है और न ही अंडे की।
आजकल बहुत से लोग एगलेस रेसिपी पसंद करते हैं, ऐसे में यह आसान चॉकलेट केक रेसिपी हर किसी के लिए परफेक्ट है। कम सामग्री और सिंपल स्टेप्स में तैयार होने वाला यह केक स्वाद में बेहद सॉफ्ट और चॉकलेटी होता है। चाहे वैलेंटाइन डे हो, बर्थडे या कोई खास मौका, घर पर बना केक आपके प्यार को और भी खास बना देता है।
अगर आप पहली बार केक बना रहे हैं, तब भी इस रेसिपी को आसानी से फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना ओवन और अंडे के चॉकलेट केक बनाने की आसान विधि।
केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह छान लें ताकि कोई भी गांठ न रहे। अब इसमें पाउडर चीनी डालकर सभी सूखी सामग्री को मिक्स करें।
4 of 5
विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद धीरे-धीरे दूध डालते हुए गुथा हुआ, स्मूद और थिक बैटर तैयार करें। बैटर में रिफाइंड ऑयल या घी डालें और वनीला एसेंस मिलाएं। अब कुकर में ढेर सारा नमक रखकर उसकी सीटी निकाल दें और प्रीहीट करें। अब इस बैटर को पहले से ग्रीस किए हुए केक टिन में डालकर कुकर में रख दें। अब केक टिन को ढककर धीमी आंच पर लगभग 30–35 मिनट तक पकाएं। पक जाने के बाद केक को ठंडा होने दें।
विज्ञापन
5 of 5
chocolate cakeविधि
- फोटो : instagram
ठंडा होने के बाद आप इसे चॉकलेट सॉस, डार्क चॉकलेट शेविंग या व्हीप्ड क्रीम से सजाकर अपने पार्टनर को सर्व कर सकते हैं। इस विधि से बनाये गए केक का टेक्सचर नरम और चॉकलेटी होता है और यह बिना ओवन और अंडे के भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।