सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2026: इन शानदार जगहों पर मनाएं मदर्स डे, मां के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sun, 10 May 2026 09:16 AM IST
सार

Mothers Day 2026 Travel Ideas: मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप मां के साथ शांत पहाड़ों, धार्मिक स्थलों, बीच डेस्टिनेशन या नेचर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। ऋषिकेश, उदयपुर, जयपुर, मनाली और केरल जैसे स्थान परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और यादगार पल बनाने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
 

विज्ञापन
Best Places To Celebrate Mothers Day Travel Ideas Maa Ke Saath Ghoomne Ki Jagah
मां संग घूमने कहां जाएं - फोटो : AI

Places To Celebrate Mothers Day 2026: 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का खास अवसर है। हर मां अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करती है और बदले में केवल प्यार चाहती है। ऐसे में मदर्स डे पर उनके साथ समय बिताना सबसे खूबसूरत तोहफा बन सकता है। उनके साथ यादगार वक्त बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

मदर्स डे रविवार के दिन पड़ता है, इसलिए आपके पास छुट्टी भी है। मां के साथ किसी शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडी वादियां हों, धार्मिक स्थल की शांति हो, झीलों का रोमांटिक नजारा हो या समुद्र किनारे की सैर, ऐसी छोटी यात्राएं रिश्तों को और मजबूत बना देती हैं।

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इन जगहों पर आप आराम, स्वादिष्ट भोजन, खूबसूरत नजारे और फैमिली बॉन्डिंग का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं मदर्स डे पर घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों के बारे में, जहां आपका दिन सच में यादगार बन जाएगा।
 

Trending Videos
Best Places To Celebrate Mothers Day Travel Ideas Maa Ke Saath Ghoomne Ki Jagah
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश

ऋषिकेश मदर्स डे पर मां के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर योग, मेडिटेशन और आध्यात्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहां शाम की गंगा आरती का अनुभव बेहद खास होता है। आप मां के साथ नदी किनारे बैठकर सुकून भरे पल बिता सकते हैं और आसपास के कैफे में स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Celebrate Mothers Day Travel Ideas Maa Ke Saath Ghoomne Ki Jagah
उदयपुर - फोटो : Adobe Stock

उदयपुर

झीलों की नगरी उदयपुर अपनी खूबसूरत झील और राजसी माहौल के लिए जाना जाता है। मदर्स डे पर यहां बोट राइड, लेक व्यू डिनर और शानदार महलों की सैर मां को बेहद पसंद आ सकती है। सिटी पैलेस और पिछोला झील का नजारा शाम के समय बेहद आकर्षक लगता है। अगर आपकी मां को शांत और रॉयल माहौल पसंद है, तो उदयपुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

 

Best Places To Celebrate Mothers Day Travel Ideas Maa Ke Saath Ghoomne Ki Jagah
मनाली - फोटो : Freepik

मनाली

हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो गर्मियों में ठंडे मौसम का आनंद लेना चाहते हैं। बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और शांत वातावरण यहां की खासियत हैं। मां के साथ सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर और नदी किनारे वॉक करना बेहद यादगार अनुभव बन सकता है। यहां के रिसॉर्ट्स फैमिली वेकेशन के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

 

विज्ञापन
Best Places To Celebrate Mothers Day Travel Ideas Maa Ke Saath Ghoomne Ki Jagah
Jaipur - फोटो : amar ujala File

जयपुर

जयपुर में मदर्स डे मनाना भी शानदार अनुभव हो सकता है। यहां आप मां को राजस्थानी संस्कृति, शाही महलों और पारंपरिक भोजन का अनुभव करा सकते हैं। हवा महल, आमेर किला और चौखी ढाणी जैसी जगहें फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन हैं। अगर आपकी मां को इतिहास और संस्कृति पसंद है, तो जयपुर की यात्रा उन्हें जरूर पसंद आएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed