Nagaland Monsoon Trip: अगर आप मानसून में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां हर तरफ हरियाली, बादलों से ढके पहाड़, झरनों की कलकल और सुकून भरा माहौल आपका स्वागत करे, तो नागालैंड आपकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए। भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित यह खूबसूरत राज्य अपनी अनछुई प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगी जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
{"_id":"6a61b221baa4c4140504d737","slug":"best-places-to-visit-in-nagaland-monsoon-tourist-places-in-hindi-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagaland Tourist Places: बारिश में नागालैंड की ये 5 जगहें बन जाती हैं जन्नत, एक बार जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Nagaland Tourist Places: बारिश में नागालैंड की ये 5 जगहें बन जाती हैं जन्नत, एक बार जरूर जाएं
Thu, 23 Jul 2026 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:49 AM IST
सार
Places To Visit In Nagaland: मानसून में नागालैंड घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं?
मानसून के दौरान नागालैंड की द्ज़ुको घाटी, कोहिमा, खोनोमा, जापफू पीक और शिलॉय झील अपनी हरियाली, बादलों से ढके पहाड़ों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के कारण सबसे लोकप्रिय जगहों में गिनी जाती हैं। हालांकि बारिश के मौसम में यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
मानसून में नागालैंड की इन जगहों को घूमें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागालैंड की द्जुको घाटी
- फोटो : AI
द्ज़ुको घाटी
- द्ज़ुको घाटी नागालैंड की सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक जगहों में से एक है।
- मानसून में यह पूरी घाटी हरी घास, जंगली फूलों और धुंध से ढके नजारों से भर जाती है।
- ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है।
- यहां से दिखाई देने वाले पहाड़ और बादलों का दृश्य फोटोग्राफी के लिए भी शानदार अवसर देता है।
- बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करते समय फिसलन से सावधानी बरतें।
कोहिमा गांव
- फोटो : instagram
कोहिमा
- नागालैंड की राजधानी कोहिमा मानसून में और भी आकर्षक हो जाती है।
- यहां की पहाड़ियां, स्थानीय बाजार, पारंपरिक भोजन और शांत वातावरण यात्रियों को अलग अनुभव देते हैं।
- आसपास के व्यूपॉइंट्स से बादलों में लिपटे पहाड़ों का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है।
- यहां से आसपास के कई प्राकृतिक स्थलों की यात्रा भी आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागालैंड का खोनोमा
- फोटो : AI
खोनोमा
- नागालैंड का खोनोमा भारत का पहला ग्रीन विलेज है।
- खोनोमा अपनी पर्यावरण संरक्षण की पहल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
- मानसून में यहां की सीढ़ीनुमा खेती, घने जंगल और पाोरंपरिक नागा गांव बेहद आकर्षक लगते हैं।
- यदि आप स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह गांव आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
नागालैंड जापफू पीक
- फोटो : AI
जापफू पीक
- जापफू पीक नागालैंड की ऊंची चोटियों में शामिल है।
- यह स्थान एडवेंचर और शानदार नजारों का ठिकाना है।
- बारिश के मौसम में यहां चारों ओर फैले बादल, घने जंगल और ठंडी हवाएं एक अलग ही अनुभव देती हैं।
- ट्रेकिंग पसंद करने वाले पर्यटकों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है।
- मानसून में यहां जाते समय उचित ट्रेकिंग जूते और रेन गियर साथ रखना बेहतर रहेगा।