{"_id":"5c4e8d85bdec2273923c1682","slug":"best-weekend-holiday-destinations-near-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर घूमें पंजाब की सबसे शानदार जगह, यहां है खाने-पीने और शॉपिंग का पंजाबी तड़का","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
वीकएंड पर घूमें पंजाब की सबसे शानदार जगह, यहां है खाने-पीने और शॉपिंग का पंजाबी तड़का
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Chandigarh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको खाने-पीने और शॉपिंग का पंजाबी तड़का मिलेगा। चंडीगढ़ दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। आप दो दिन में आसानी से चंडीगढ़ घूम सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी महज 243 किलोमीटर है और आप 5 घंटे में इस सफर को तय कर सकते हैं। आइए जानते हैं चंडीगढ़ में कहां घूमें...
2 of 5
tourist
चंडीगढ़ जाने के लिए आपको आनंद विहार या कश्मीरी गेट से सीधी बस मिलेगी। इसके अलावा आप ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल की बस बुकिंग कराकर भी चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।
3 of 5
chandigrah
आप चंडीगढ़ में रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rose garden
इस गार्डन में सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि बहुत से हर्बल प्लांट्स भी हैं जिनकी दवाएं बनती हैं। यहां आपको पीला गुलमोहर, चमेली और दूसरे फूलों की प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। यह गार्डन पर्यटकों के लिए सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है। यहां बहुत भीड़ भाड़ रहती हैं क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक रोज गार्डन घूमने आते हैं। इसके अलावा इस गार्डन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
chandigrah
चंडीगढ़ में आप सुखना लेक देख सकते हैं। इस झील की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्राकृतिक नहीं बल्कि मेन मेड झील है। यह आर्टिफिशियल झील देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। यह झील 3 किलोमीटर लंबी है और पर्यटक यहां बड़ी तादाद में इसे देखने के लिए आते हैं। यहां बोटिंग भी होती है। इसके अलावा आप चंडीगढ़ में रॉक गार्डन भी देख सकते हैं। यहां आपको पंजाबी खाने का पूरा स्वाद मिलेगा और आप जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।