छुट्टियों में हम सभी का मन करता है की किसी फॉरेन ट्रिप पर जाएं। लेकिन फॉरेन ट्रिप के नाम पर लोग आशंकित हो जाते हैं कि कहां जाएं और कम बजट पर पूरे ट्रिप का मजा लिया जा सके। फॉरेन ट्रिप पर अधिकांश लोगों को खूबसूरत बीचेस, सुकून देने वाला नेचर वॉक, चमकते पांच सितारे होटल और नाइट लाइफ जैसी चीजें आकर्षित करती हैं। अगर आपको ये सबकुछ एक जगह चाहिए तो बैंकॉक बेस्ट डेस्टिनेशन है आपके लिए।
बैंकॉक की नाइट लाइफ के हैं अनोखे रंग, इस नवंबर सस्ते में घूम आइए यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत बीच वाला शहर
चारों तरफ से खूबसूरत बीचेस से बैंकॉक घिरा हुआ है। शहर में मौजूद भीड़भाड़ से दूर इन बीच तक पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और सारी थकान व तनाव आप भूल जाएंगे। बैंकॉक में Koh Samet, Koh Chang, Koh Mat जैसे कई शानदार बीच मौजूद हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
कम बजट में लग्जरी का अहसास
हम में से अधिकांश लोग यात्रा के दौरान लग्जरी फील करने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन बैंकॉक में आपको कम बजट में ही लग्जरी फील आ जाएगा। आप बैंकॉक में मैनीक्योर, स्पा व कई सेवाओं के साथ-साथ 5 स्टार होटल्स की लग्जरी आपको लगभग 100 डॉलर के रेट पर मिल जाएगी।
नाइटलाइफ
बैंकॉक की नाइट लाइफ दुनियाभर में फेमस हैं। यहां की Khao San Road पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन नाइट र्लब, बार और रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। यहां मौजूद शानदार रूपटॉप स्काई बार में आप पार्टनर के साथ ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। बैंकॉक में बिताई गई नाइट लाइफ आपको हमेशा याद रहेगी।
लाजवाब स्ट्रीट फूड
भारत की तरह बैंकॉक भी स्ट्रीट फूड के लिए दुनिया भर में फेमस है। आपको यहां ढेर सारे फूड स्टॉल्स मिल जाएंगे। जेजे मार्केट की भीड़भाड़ वाली की सड़कों से लेकर आपको पतले रास्तों तक में सी फूड के साथ नॉन-वेज व वेज फास्ट फूड मिल जाएगा। जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।