सब्सक्राइब करें

भारतीय हैं तो आप भी कर सकते हैं विदेश यात्रा, इन 5 देशों में सस्ते में होगा ठहरना, खाना और रहना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Fri, 01 Nov 2019 05:57 PM IST
सार


 

विज्ञापन
cheapest countries to visit from india and tourist destinations
विदेश यात्रा केवल किस्मत की नहीं इच्छाशक्ति की बात है। - फोटो : Tourist

विदेश घूमने का मन किसका नहीं करता। हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में एक बार वह सरहद पार किसी दूसरी दुनिया को देखे। इस सुंदर से ग्रह पर और भी देश हैं जहां की संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन जुदा है और वह उसका दीदार करे। दूसरे शहरों के इतिहास, इतिहास की निशानियों और कुदरत के दिए हुए अद्भुत नजारों का एक बार दीदार कर सके। लेकिन विदेश घूमने में सबसे बड़ी दिक्कत आती है पैसे की।



पैसा सबसे बड़ी समस्या बनता है क्योंकि परदेस जाने का खर्च हर किसी के बूते की बात नहीं होती। बावजूद इसके लोग विदेश घूमने का अपना सपना पूरा करने के लिए कई तरह से विदेश यात्रा करते हैं। आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां जाकर ना केवल आप सुंदर नजारों, संस्कृतियों और इतिहास का दर्शन कर पाएंगे बल्कि यह यात्रा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जहां आप बेहद सस्ते में घूम सकते हैं। 

Trending Videos
cheapest countries to visit from india and tourist destinations
भूटान दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है। - फोटो : Pixabay

भूटान 
भारत का पड़ोस और एक तरह से सटा हुआ देश दुनिया के नक्शे पर भले ही आर्थिक रूप से कमजोर और अभावग्रस्त देश हो लेकिन इसका भूगोल मानों प्रकृति ने इसे उपहार में दिया है। इस देश की सुंदरता का नजारा आप यहां जाकर ही कर सकते हैं। पूरी तरह से पर्यावरण और प्रकृति की गोद में बसा ये देश विश्व के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। आगे की स्लाइड में जानिए भूटान की करेंसी और भारतीय रुपए के अंतर के बारे में। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest countries to visit from india and tourist destinations
भूटान प्रकृति का सबसे ज्यादा आदर करने वाला देश है। - फोटो : social media

यहां पर्यटन की संस्कृति इस तरह रची-बसी है कि देश की इकॉनॉमी का बड़ा हिस्सा भी इसी से आता है। भारत से भूटान जाने के लिए आप कलकत्ता से सीधी उड़ान ले सकते हैं। यहां एक मात्र एयरपोर्ट है पारो। कलकत्ता से भूटान के लिए यहां से आपको कई उड़ाने मिल जाएंगी।

आपको बता दें कि भूटान की करेंसी है भूटानीस Ngultrum। भारतीय रुपए में इसकी तुलना करें तो 1 रुपए की वैल्यू लगभग डेढ़ रुपए पड़ेगी यानी की जब आप एक रुपए खर्च करेंगे तो भूटानी करेंसी में यह आधा रुपए बढ़ जाएगा। इस तरह होटल में रुकने के खर्च से लेकर खाने-पीने का खर्च सस्ता ही पड़ेगा। अनुमान लगाएं तो आपको यहां ठहरने के लिए कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 2000 रुपए खर्च करना पड़ सकता है। 

cheapest countries to visit from india and tourist destinations
श्रीलंका और भारत के संबंध सांस्कृतिक हैं। - फोटो : फाइल फोटो

श्रीलंका 
श्रीलंका भी एक तरह से भारत से सटा हुआ है। देश के दक्षिणी हिस्से से यह करीब है जबकि तमिलनाडु से तो यह और नजदीक है इसके अलावा भारत से श्रीलंका महज 3 घंटे में जा सकता है। यही नहीं कोच्चि से कोलंबो तक डायरेक्ट फ्लाइट वहीं एक वीकली ट्रेन भी चेन्नई से श्रीलंका जाती है।  यह एक खूबसूरत आईलैंड है। पर्यटन के लिहाज से श्रीलंका पूरी दुनिया की फेवरेट लिस्ट में है। यहां घूमने के लिए एक नहीं कई डेस्टिनेशंस हैं।  आगे की स्लाइड में जानिए श्रीलंका की करेंसी और भारतीय रुपए के अंतर के बारे में। 
 

विज्ञापन
cheapest countries to visit from india and tourist destinations
श्रीलंका को प्रकृति ने अपार सुंदरता प्रदान की है। - फोटो : Pixabay.com

कोलोंबो प्रमुख  पर्यटन स्थल है जबकि इसके अलावा कैंडी, मटारा, कतरगामा, किरिंडा,सबरागामुवा, पांडुवसुवारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला जैसी जगहें आपको आकर्षित करेंगी। श्रीलंका का संबंध भारत से सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भी है। ऐसे में रामायण कनेक्शन भी एक ऐसी जगह है जहां हर भारतीय का जाना बनता है।

इसके अलावा कैंडी हिल स्टेशन, ग्रीन पाथ ओवर व्यू, आठवां आश्चर्य सिगरिया, श्रीलंका की वर्ल्ड फेमस चाय है 'दिलमाह। जहां तक रुपए की बात करें तो इस समय भारतीय 100 रुपए की श्रीलंकाई वैल्यू 256.56 रुपए के आसपास बैठती है तो आप समझ सकते हैं कि वहां खाना-पीना और ठहरना बहुत सस्ता होगा। विदेश घूमने की लिस्ट में आप श्रीलंका को शामिल करना ना भूलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed