घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। और आजकल साधनों की सुविधाओं की वजह से कहीं पर भी पहुंचना बहुत आसान हो गया है। जिसकी वजह से बहुत सी जगह ऐसी है जहां पर एक साथ लाखों सैलानी पहुंच जाते हैं। जरूरत से ज्यादा भीड़ और लोगों की पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की आदत से तंग आकर बहुत सारे देशों ने कुछ जगहों को बंद कर दिया है। तो चलिए जानें की वो कौन सी जगहें हैं जिन्हें अब बंद कर दिया गया है।
घूमने वालों की भीड़ देख सरकार बंद कर रहीं है इन जगहों को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माया बे बीच, थाइलैंड
थाइलैंड के इस सबसे मशहूर और भीड़भाड़ वाले बीच को थाइलैंड सरकार बंद कर रही है। यहां पर समुद्र के जीव-जंतुओं को बचाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है।
माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप
चीन ने बढ़ते प्रदूषण और भीड़ की वजह से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप को बंद करने का फैसला किया है। ये कैंप उन लोगों के लिए बंद हो गया है जिनके पास पर्वतारोहण का परमिट नहीं है। दरअसल इस कैंप तक तिब्बत के रास्ते कार से पहुंचा जा सकता है। जिसकी वजह से सैलानियों की बहुत ज्यादा भीड़ होने लगी थी।
फरो या फायरो द्वीप, डेनमार्क
इस द्वीप की सुंदरता को निहारने के लिए ये जगह सैलानियों की पसंदीदा जगह है। लेकिन इस द्वीप को डेनमार्क की सरकार ने सफाई और देखरेख का कारण बता कर कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है।
दुनिया के एकमात्र द्वीप कोमोडो जहां पर सबसे बड़ी छिपकली या ड्रैगन रहते हैं, को इंडोनेशिया की सरकार ने बंद करने का फैसला किया है। जुरासिक पार्क से लगने वाले इस पार्क को बंद करने की वजह यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ और ड्रैगन की घटती आबादी है।