सब्सक्राइब करें

इन देशों की सैर के लिए नहीं होगी जेब ढीली, यहां भारत के रुपए की कीमत है ज्यादा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
cheapest country for travel with indian currency
- फोटो : pixa

बहुत से लोगों को विदेश की सैर का शौक होता है। लेकिन अमेरिका, यूरोप जैसे देशों की सैर के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इन देशों में भारत के रूपये की कीमत डालर के मुकाबले बहुत कम होती है। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर भारत का रूपया महंगा होता है। इन देशों की सैर न केवल आसानी से बल्कि कम पैसे में आप कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से देश हैं जहां पर रूपये की कीमत ज्यादा होती है।


 
Trending Videos
cheapest country for travel with indian currency
- फोटो : pixa

इंडोनेशिया एक बेहद सुंदर और आकर्षक देश है। यहां पर एक से बढ़कर एक बीच हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में जाते हैं। अगर आपका मन भी इस देश में जाने का होता है तो बेशक घूमने जाइए। क्योंकि यहां पर एक रूपये की कीमत करीब 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है। साथ ही यहां पर जाने के लिए मुफ्त में वीजा भी मिल जाता है। तो अगली ट्रिप का प्लान करने की सोच रहें हैं तो ये देश बिल्कुल पर्फेक्ट डेस्टिनेशन है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest country for travel with indian currency
- फोटो : social media

कंबोडिया अपने विशाल पत्थरों से बने अंगकोर वाट मंदिर के लिए लोकप्रिय है।भारतीय नागरिक यहां अधिक खर्च किये बिना घुम सकते हैं। इसके रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर आकर्षण के केन्द्र हैं। कंबोडिया पश्चिमी देशों के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।अब इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे भारतीयों के बीच भी फैल रही है। यहां 1 रुपया, 63.23 कंबोडियन रियाल के बराबर है।


 
cheapest country for travel with indian currency
- फोटो : pixa

पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में स्थित है और यह उन यात्रियों कि पहली पसंद है, जो ब्राजील या अर्जेंटीना जैसे पड़ोसी देशों में जाना पसंद करते हैं। हालांकि, पैराग्वे में प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। भारतीय यहां आराम से घूम सकते हैं क्योंकि यहां 1 रुपया,  88.48 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर है। 


 
विज्ञापन
cheapest country for travel with indian currency
- फोटो : pixa

जापान के सुशी और चेरी का फूल इसके आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह उन देशों में से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां 1 रुपया, 1.70 जापानी येन के बराबर है। हांलाकि इस देश तक जाने के लिए फ्लाइट का टिकट काफी महंगा है तो यहां की ट्रिप प्लान करने से पहले एक बार हवाई यात्रा का किराया जरूर पता कर लें।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed