Diwali 2025 Budget Travel Ideas: दिवाली रोशनी, उत्सव और घर-परिवार के मिलन का पर्व है, लेकिन कई लोग इस त्योहार को एक शॉर्ट ट्रैवल ब्रेक में बदलना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस दिवाली 2025 में कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, पर जेब हल्की रखना चाहते हैं तो घबराइए नहीं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप मात्र 5000 रुपये से भी कम बजट में दो से तीन दिन की ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। धनतेरस और छोटी दिवाली पर वीकेंड है। जिसके बाद दिवाली और गोवर्धनपूजा पर दो दिन का अवकाश अधिकतर कार्यालयों में मिल जाता है। ऐसे में आपको पास चार दिन की छुट्टी है। इन चार दिन की त्योहारी छुट्टी पर आप कम बजट में घूमने के लिए यहां दिए विकल्प को अपना सकते हैं।
Diwali 2025 Budget Trip: दिवाली की छुट्टियों में सिर्फ 5000 रुपये में घूम आएं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
Diwali 2025 Budget Travel Ideas: बजट ट्रेवल के लिए ध्यान रखें कि स्थानीय परिवहन का उपयोग ही करें। होम स्टे या धर्मशाला सस्ती होती हैं तो यहां ठहर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट पहले से बुक करने पर महंगी यात्रा से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
