{"_id":"68d64d10e93488e0b1084b6a","slug":"dussehra-2025-ramlila-in-delhi-best-place-to-visit-ramlila-dates-and-location-2025-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: तीन घंटे में लेना है संपूर्ण रामलीला का अनुभव? दिल्ली की इस जगह पर होगा आयोजन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Dussehra 2025: तीन घंटे में लेना है संपूर्ण रामलीला का अनुभव? दिल्ली की इस जगह पर होगा आयोजन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:51 PM IST
सार
Dussehra 2025 Ramlila In Delhi: परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए एक यादगार मौका है कि वे रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और कलात्मकता के साथ महसूस कर सकें। आइए जानते हैं कि दिल्ली की ये खास रामलीला कहां और कब आयोजित हो रही है, यहां कैसे पहुंचा जा सक
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की रामलीला
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Dussehra 2025 Ramlila In Delhi: शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है, इसका समापन नवमी और फिर दशहरा के साथ होगा। दशहरा प्रभु श्रीराम द्वारा रावण के वध का पर्व है जो कि असत्य, अधर्म पर धर्म व सत्य की जीत थी। वैसे तो पूरे देश में ही दशहरा का जश्न मनाया जाता है। जगह-जगह रावण का पुतला बनाकर दहन किया जाता है और मेले व रामलीला का आयोजन होता है। लेकिन अगर आप दिल्ली की रहने वाले हैं तो इस बार आपको कुछ खास अनुभव मिल सकता है।
राजधानी दिल्ली दशहरे के अवसर पर हमेशा रामलीला की भव्यता का केंद्र रही है। हर वर्ष हजारों लोग रामायण की कथा देखने के लिए जुटते हैं, लेकिन इस बार कुछ खास होने जा रहा है। 2025 में दिल्ली में एक खास रामलीला का आयोजन हो रहा है जो एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि रामायण के चरित्रों की गहराई में उतरने का अद्भुत सफर है। युवाओं को रामायण से जोड़ने के लिए ये एक खास रामलीला मंचन है।
यह आयोजन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो दिल्ली में दशहरे के समय भारतीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं। यह परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए एक यादगार मौका है कि वे रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और कलात्मकता के साथ महसूस कर सकें। आइए जानते हैं कि दिल्ली की ये खास रामलीला कहां और कब आयोजित हो रही है, यहां कैसे पहुंचा जा सकता है।
2 of 5
दिल्ली की रामलीला
- फोटो : Instagram
ब्रॉडवे रामलीला 2025 क्यों है खास?
दरअसल, तीन घंटे की संपूर्ण रामायण दर्शकों को देखने को मिलेगी। एक ही मंच पर रामायण का पूरा सार महज तीन घंटों में दिया जाएगा। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रोजाना रामायण देखने नहीं जा सकते हैं। खास बात ये है कि इस रामायण को 3डी मंच सज्जा और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जाएगा ताकि दृश्यावली को और जीवंत बनाया जा सके।
नाटक में 20 मौलिक गीत सुनने को मिलेंगे, जिनमें शीर्ष गायकों की आवाज शामिल होगी। साथ ही दर्शकों को पात्रों की सोच और उनके निर्णयों के मायने समझाए जाएंगे। ये राम लीला इस लिए भी खास है क्योंकि इसमें आधुनिक प्रस्तुति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा जो युवाओं और परिवारों दोनों के लिए आकर्षक अनुभव है।
3 of 5
दिल्ली की रामलीला
- फोटो : Instagram
संगीत और वाचन का संगम
इस रामलीला में 20 ओरिजिनल गीत होंगे जिनकी धुनें अनुभवी संगीतकारों ने तैयार की हैं। महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके सौरभ राज जैन और टीवी की जानी-मानी कलाकार समृद्धि शुक्ल इस कथा का वाचन करेंगे। इनकी आवाज और अभिनय दर्शकों को आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली की रामलीला
- फोटो : Instagram
दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था
रामलीला देखने के लिए एंट्री की व्यवस्था और आतिथ्य को नया रूप दिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि यह प्रस्तुति मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देगी।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली की रामलीला
- फोटो : Instagram
रामलीला का आयोजन कब और कहां?
इस वर्ष 26 सितंबर 2025 से 1 अक्तूबर 2025 तक ब्रॉडवे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ब्रॉडवे रामलीला दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (एनडीएम-2 के सामने) पर होगा। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधन है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।