भारतीय रेलवे का अपना एक लंबा सफर है। कभी भाप इंजन से शुरू हुई रेल अब बुलेट ट्रेन बन चुकी है। पर्यटन के लिहाज से हमारा देश राजसी स्मारकों, शानदार पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर राजशाही सुविधाओं वाली ट्रेनें भी पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं। देश की कई ऐसी लग्जरी ट्रेनें हैं, जिनमें सफर करने का अपना ही रोमांच है। राजशाही सुविधाओं से लैस देश की इन लग्जरियस ट्रेनों की बात ही जुदा है। हम आपको बता रहे हैं देश की ऐसी ही शानदार ट्रेनों के बारे में:
ये हैं देश की शानदार लग्जरी ट्रेनें, क्या आपने की है इनकी राजशाही यात्राएं
पैलेस ऑन व्हील्स
राजशाही सुविधाओं से भरपूर यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के दौरान चलती है। कुल 3000 किलोमीटर की यात्रा में ट्रेन दिल्ली से पिंक सिटी जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौरगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए वापस दिल्ली आती है।
- आठ दिन और सात रातों का पैकेज
- किराया : 3.80 लाख से 9.42 लाख (किराए में फेरबदल संभव)
ट्रेन में सुविधाएं
- 2 रेस्टोरेंट, 1 बार और 4 सर्विस कारें
- 2 सुपर डिलक्स केबिन, 39 डिलक्स केबिन
- ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड
- फुल एसी ट्रेन, 24 घंटे सर्विस
- एटीएम और सेटेलाइट फोन जैसी सुविधा
यह ट्रेन दिल्ली से जयपुर, रणथंभौर, चित्तौर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा घुमाते हुए वापस दिल्ली आती है।
- आठ दिन और सात रातों का पैकेज
- किराया: 2.73 लाख से 7.56 लाख (बदलाव संभव)
- फुल एसी ट्रेन
- दो रेस्तरां, बार, स्पा
- सुपर डीलक्स और डीलक्स सैलून
- ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड
- बोर्ड रूम, वाई-फाई आदि सुविधाएं
महाराजा एक्सप्रेस
भारत की सबसे आलीशान ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस में आप खुद को महाराजा फील कर सकते हैं। यह चलता-फिरता आलीशान होटल है।
- पैकेज: हेरिटेज ऑफ इंडिया यात्रा, ट्रेजस ऑफ इंडिया यात्रा, जेम्स ऑफ इंडिया, इंडियन पैनोरमा यात्रा, इंडियन स्प्लेंडर
- किराया: 36 हजार से 1.12 लाख (बदलाव संभव)
ट्रेन में सुविधाएं
- फुल एसी ट्रेन
- दो रेस्तरां, बार, स्पा
- प्रेसिडेंशियल सुइट, सुपर डीलक्स, डीलक्स सैलून
- ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड
- एलसीडी टीवी, बटलर सेवा, बाथरोब
- सोफे, लिविंग हॉल, डिनर लॉन्ज
- वाई-फाई, कीमती फर्नीचर, सुंदर सजावट
गोल्डन चेरियट
यह ट्रेन ट्रेन कर्नाटक, केरल, पुदुचेरी तथा अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करती है। अब इस ट्रेन के द्वारा बांदीपुर, हम्पी, मैसूर, चिकमंगलूर, गोवा तथा बीजापुर जैसे स्थानों को कवर किया जा सकता है। कर्नाटक के हम्पी में विदुल मंदिर है, जहां के पत्थर के रथ के नाम पर इस ट्रेन का नाम रखा गया है।
- पैकेज: छह रातों और सात दिन का पैकेज
- किराया : 5.23 लाख से 5.98 लाख (किराए में फेरबदल संभव)
ट्रेन में सुविधाएं
- 18 कोच, 44 एसी केबिन
- 26 ट्विन और 17 डबल बेड सैलनू
- कुल 84 यात्री कर सकते हैं यात्रा
- रेस्टोरेंट, बिजनेस लॉन्ज बार
- मिनी जिम और आयुर्वेदिक स्पा