फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day Celebration: दिल्ली की इन जगहों पर दोस्तों संग बनाएं घूमने का प्लान

Sun, 07 Aug 2022 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 07 Aug 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2022 Celebration Places To Visit in Delhi With Friends in Hindi
फ्रेंडशिप डे में घूमने की जगहें - फोटो : istock

Friendship Day 2022 Celebration: इस बार 7 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त मिलते हैं। एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। मूवी या रेस्तरां का प्लान करते हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर कई जगहों पर पार्टी भी आयोजित होती है, जिसमें दोस्तों का ग्रुप शामिल होता  है। दोस्त मिलकर पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फ्रेंडशिप डे को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके पास अगर अधिक समय नहीं है तो फ्रेंडशिप डे के दिन रविवार है, दोस्तों के साथ कुछ घंटों का समय निकालें। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं, तो फ्रेंडशिप डे पर दिल्ली की इन जगहों पर दोस्तों संग हैंगआउट कर सकते हैं।

Friendship Day 2022 Celebration Places To Visit in Delhi With Friends in Hindi
चंपा गली - फोटो : delhipedia.com

चंपा गली

दिल्ली में स्थित चंपा गली दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ आप चंपा गली जाएं। यहां कई सारे शानदार कैफे हैं। यहां आप सुंदर सुंदर ग्रुप फोटोज भी ले सकते हैं।

Friendship Day 2022 Celebration Places To Visit in Delhi With Friends in Hindi
दमदमा लेक - फोटो : facebook

दमदमा लेक

राजधानी दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर दमदमा लेक है। दोस्तों के साथ दमदमा लेक भी जा सकते हैं। यहां आपको राॅक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप कैंप धौज भी जा सकते हैं। यहां फ्लाइंग फॉक्स, ज़ोरबिंग और एटीवी राइड का लुत्फ भी उठा सकते हैं। दिल्ली का बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी यहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2022 Celebration Places To Visit in Delhi With Friends in Hindi
वेस्ट टू वंडर पार्क - फोटो : facebook

वेस्ट टू वंडर पार्क

दिल्ली में स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क में आपको दुनिया के मशहूर सात अजूबों के रेप्लिका देखने को मिल सकते हैं। इस पार्क को इंडस्ट्रियल वेस्ट से तैयार किया गया है। यहां आपको एफिल टावर का रेप्लिका भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Friendship Day 2022 Celebration Places To Visit in Delhi With Friends in Hindi
मिया बेला हौज खास - फोटो : facebook/MiaBella.hkv

हौज खास

दोस्तों के साथ आप पार्टी करना चाहते हैं तो दिल्ली के हौज खास जा सकते हैं। यहां अच्छे रूफ टॉप रेस्तरां और कैफे के अलावा क्लब भी हैं। जहां आप दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। फ्रेंडशिप डे की शाम दोस्तों से साथ हौज खास घूमने जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed