{"_id":"68a55aacf23af23b3a00be68","slug":"ganesh-chaturthi-2025-ganesh-ji-famous-temple-across-world-ganpati-ji-ke-prasidh-mandir-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2025: भारत ही नहीं विदेश में भी हैं भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Ganesh Chaturthi 2025: भारत ही नहीं विदेश में भी हैं भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:50 PM IST
सार
Ganesh Chaturthi 2025: भारत के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में जहां महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, पुणे स्थित डगडूशेठ हलवाई गणपति, आंध्र प्रदेश के कनिपक्कम विनायक मंदिर और महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां विदेशों में स्थित गणपति मंदिरों के बारे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
थाईलैंड में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Famous Ganesh Temple: गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 27 अगस्त 2025 को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी से 10 दिन के गणपति उत्सव की शुरुआत होती है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश उत्सव में दुनियाभर के गणपति मंदिरों में भव्य उत्सव का आयोजन होता है।
जी हां दुनियाभर में, केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भगवान गणेश के भव्य और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जहां हर साल गणपति भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अगर आप इस बार गणेश चतुर्थी को खास बनाना चाहते हैं, तो इन मंदिरों की यात्रा जरूर करें।
भारत के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में जहां महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, पुणे स्थित डगडूशेठ हलवाई गणपति, आंध्र प्रदेश के कनिपक्कम विनायक मंदिर और महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां विदेशों में स्थित गणपति मंदिरों के बारे बताया जा रहा है।
2 of 5
जापान का गणपति मंदिर
- फोटो : Instagram
जापान में गणपति मंदिर
जापान में गणेश जी के कुल 250 मंदिर हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है जैसे केंगिटेन, शोटेन, गनबाची (गणपति) और बिनायकातेन (विनायक)। जापान में गणेश जी का सबसे बड़ा मंदिर माउंट इकोमा पर Hōzan-ji नाम से है। यह मंदिर ओसाका शहर के बाहर दक्षिणी हिस्से में बसा हुआ है। 17वीं सदी में बने इस मंदिर को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है और इच्छा पूरी होने पर यहां काफी दान-दक्षिणा भी की जाती है।
3 of 5
कंबोडिया का गणेश मंदिर
- फोटो : instagram
कंबोडिया का अंगकोर वाट मंदिर
यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है और इसे 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन इसे गणपति मंदिर के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसमें गणपति की मूर्तियां भी स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मॉरीशस गणेश मंदिर
- फोटो : instagram
मॉरीशस गणपति मंदिर
मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या रहती है, और यहां गणेशोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। कई जगहों पर गणेश मंदिर बने हुए हैं, लेकिन पोर्ट लुई और आसपास के मंदिर खास तौर पर प्रसिद्ध हैं। हर साल यहां भव्य शोभायात्रा और सामूहिक पूजा का आयोजन होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सिंगापुर गणेश मंदिर
- फोटो : instagram
श्री गणेश मंदिर, सिंगापुर
सिंगापुर का श्री विनायक गणपति मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां गणेश जी की पूजा विशेष रूप से तमिल और कन्नड़ समुदाय के लोग करते हैं। हर साल गणेश चतुर्थी के समय यहां भव्य सजावट और शोभायात्रा होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।