{"_id":"68a4074526a783ece80ac598","slug":"hartalika-teej-2025-best-shiv-temple-to-visit-during-teej-fast-2025-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर शिव भक्तों की पहली पसंद हैं ये पवित्र मंदिर, जानें क्यों","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर शिव भक्तों की पहली पसंद हैं ये पवित्र मंदिर, जानें क्यों
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:09 AM IST
सार
Best Shiv Temple: भारत में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जहां इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करने जा सकते हैं। इन मंदिरों का बहुत महत्व है। अगर आप इस बार हरतालिका तीज पर किसी पवित्र यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।
विज्ञापन
1 of 6
तीज शिव मंदिर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Best Shiv Temple: हरतालिका तीज का पावन पर्व इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को ंंमनाया जा रहा है, जिसका पारण 27 अगस्त को होगा। इस दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत और पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। हरतालिका तीज पर कुछ जगहों पर महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और मिट्टी के शिव पार्वती की मूर्ति बनाकर उनका श्रृंगार और पूजन करती हैं।
हालांकि जो लोग घर पर शिव-पार्वती की प्रतिमा नहीं बना सकते हैं, वह मंदिरों में जाकर भी तीज का व्रत और पूजन कर सकते हैं। भारत में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जहां इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करने जा सकते हैं। इन मंदिरों का बहुत महत्व है। अगर आप इस बार हरतालिका तीज पर किसी पवित्र यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।
2 of 6
वाराणसी यात्रा
- फोटो : Instagram
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी विश्वनाथ धाम है। यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ के रूप में विराजमान है। गंगा किनारे स्थिति काशी नगरी भगवान शिव और माता पार्वती का धरती पर सबसे प्रिय स्थान माना जाता है। हरतालिका तीज पर यहां विशेष रुद्राभिषेक और भव्य आरती होती है। गंगा घाटों के दर्शन और काशी की आध्यात्मिकता इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाती है।
3 of 6
महाकाल उज्जैन
- फोटो : istock
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित है। यह एक मात्र स्थान है जहां भस्म आरती की परंपरा है। तीज के मौके पर यहां बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार दर्शन आकर्षण का केंद्र बनता है। उज्जैन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व इसे और खास बनाता है। तीज के मौके पर उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना काफी फलदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोमनाथ मंदिर
- फोटो : instagram
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
भारत का प्रथम ज्योतिर्लिंग गुजरात का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर समुद्र किनारे स्थित है। यहां तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। मंदिर की ऐतिहासिक और स्थापत्य कला पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन का विचार है तो पास ही में द्वारिकाधीश मंदिर है, यहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।
महाराष्ट्र में कई ज्योतिर्लिंग है। हालांकि तीज पर आप नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां का मंदिर परिसर ही आपको दिव्य अनुभव कराता है। इस मंदिर में लिंग स्वरूप त्रिदेव विराजमान हैं। मंदिर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्म के स्वरूप में त्रिमुखी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।