{"_id":"62ac6a2276b8b95345300976","slug":"himachal-pradesh-scenic-toy-train-journey-must-visit-in-summer-holidays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Tour: हिमाचल प्रदेश के नजारों को देखना है तो टॉय ट्रेन का सफर होगा शानदार, इन ट्रेनों पर बैठ लें लुत्फ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Himachal Pradesh Tour: हिमाचल प्रदेश के नजारों को देखना है तो टॉय ट्रेन का सफर होगा शानदार, इन ट्रेनों पर बैठ लें लुत्फ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 17 Jun 2022 05:27 PM IST
हिमाचल प्रदेश पूरा पहाड़ में बसा है। जहां चारो तरफ सुंदर नजारे ही देखने को मिलते हैं। नजरे जिधर भी जाती है बस प्रकृति की कलाकारी ही दिखती है। ऐसे में इस पहाडी राज्य को देखन के लिए हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में पहुंचने के लिए लोग अपनी गाड़ियों के साथ ही ट्रेन, फ्लाइट वगैरह से पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप इस राज्य के हर नजारे को आराम से अपनी आंखों में कैद करना चाहते हैं। तो एक बार टॉय ट्रेन की यात्रा करें। टॉय ट्रेन से हिमाचल की यात्रा का आनंद ही अलग है।
Trending Videos
2 of 5
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : file photo
कालका शिमला टॉय ट्रेन
कालका-शिमला टॉय ट्रेन हिमाचल प्रदेश की काफी मशहूर ट्रेन जर्नी है। जिसे 2007 में वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। सीनरी जैसे शानदार नजारें, कई सारे टनल और ऊंचे ब्रिज पर से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन पर बैठकर आप हिमाचल की खूबसूरती को आराम से निहार सकते हैं। इस पूरी जर्नी में आपको जरा भी बोरियत का एहसास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टॉय ट्रेन
- फोटो : iStock
शिमला-कुल्लू मनाली टॉय ट्रेन
शिमला, कुल्लू मनाली की सैर करने को हर साल लाखों सैलानी आते हैं। बरसात से लेकर ठंड के मौसम में यहां के नजारों को देखने का अलग ही मजा होता है। लेकिन अगर आप इन जगहों की सैर टॉय ट्रेन से करते हैं। तो ये ऑप्शन काफी अच्छा साबित होगा। शिमला और कुल्लू मनाली को घूमने के लिए कई सारे टॉय ट्रेन के पैकेज मिल जाएंगे। शिमला-कुल्लू मनाली टॉय ट्रेन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमे 6 दिन और 5 रातों की ट्रिप में रास्ते के नजारों पर देखने के लिए बहुत कुछ है।
4 of 5
कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन
अगर आप ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। तो पठानकोट से जोगिंदर नगर तक के ट्रेन पर सफर जरूर करें। पंजाब से हिमाचल प्रदेश जाने का ये रास्ता काफी खूबसूरत है। पंजाब के पठानकोट से शुरू होकर ये ट्रेन कांगड़ा घाटी से होकर गुजरती है और हिमाचल के जोगिंदर नगर पहुंचती है। इसके रास्ते में आपको खूबसूरत वैली, बर्फ से ढके पहाड़ आसानी से दिख जाते हैं। जिसकी खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देती है। 9 घंटे लंबी ये यात्रा 191 किमी की है। वहीं ये रेलवे मार्ग भारत का सबसे लंबा पर्वतीय रेलवे मार्ग है।
विज्ञापन
5 of 5
train
- फोटो : Pixabay
हिमाचल प्रदेश में अब कई सारी टॉय ट्रेन चलती हैं। जिनके अलग-अलग टूर पैकेज होते हैं। शिमला टूर पैकेज में आप शिमला की खूबसूरती को निहार सकते हैं। दो रात और तीन दिनों की इस यात्रा में आपको शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। तो अगली बार अगर आप शिमला की सैर करना चाहते हैं तो एक बार टॉय ट्रेन का लुत्फ जरूर उठाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।