फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2022: इन देशों में घूमते समय भाषा की नहीं आएगी दिक्कत, मिल सकते हैं हिंदी बोलने वाले

Wed, 14 Sep 2022 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Sep 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Know Hindi Spoken Countries In World Including Nepal Know Details In Hindi
फिजी - फोटो : फेसबुक

जिन लोगों को घूमने का शौक होता है, वह एक बार विदेश की सैर जरूर करना चाहते हैं। भारत में कहीं भी सफर की योजना बनाना आसान है लेकिन भारत से बाहर जाने के लिए कई तरह की बाधाएं बीच में आ सकती हैं। पासपोर्ट, वीजा आदि की व्यवस्था तो फिर भी हो सकती है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या आती है भाषीय ज्ञान की। दूसरे देशों की भाषा न आने, अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण वह समझ नहीं पाते कि विदेश यात्रा के दौरान वह किस तरह से विदेशियों से संवाद करेंगे। एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने, विदेश के पर्यटन स्थल घूमने और यहां तक की खाना मंगवाने तक के लिए उन्हें उस देश की भाषा या कम से कम अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। इस कारण वह मन होने के बावजूद भी विदेश जाने से हिचकते हैं। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां आपको टूटी फूटी अंग्रेजी नहीं बोलनी पड़ेगी। इन देशों में आप खुलकर आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल सकते हैं और विदेशी आपकी बात को समझेंगे। अगर आप भारत से बाहर किसी ऐसे देश की सैर करना चाहते हैं, जहां आप आसानी से हिंदी में बात करके विदेशियों को अपनी बात समझा सकें, तो यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी का चलन है।

Hindi Diwas 2022 Know Hindi Spoken Countries In World Including Nepal Know Details In Hindi
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड

नेपाल

भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में हिंदी भाषा बोली जाती है। इस देश की आधिकारिक भाषा भले ही नेपाली हो लेकिन यहां मैथिल, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले भी बहुत लोग हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं तो हिंदी बोल सकते हैं। वहां के लोग आपकी भाषा को समझेंगे।

Hindi Diwas 2022 Know Hindi Spoken Countries In World Including Nepal Know Details In Hindi
श्री शिव सुब्रमन्या हिंदू मंदिर, फिजी - फोटो : सोशल मीडिया

फिजी

फिजी एक छोटा सा देश है, जहां उत्तर पूर्वी भारत से लोग आकर बस गए। ये भारतीय अवधि, भोजपुरी, मगही और हिंदी बोलते हैं। ऐसे में यहां हिंदी भाषा का चलन है। फिजी की चार आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से एक हिंदी भाषा भी है। ऐसे में फिजी में आप आसानी से हिंदी बोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Know Hindi Spoken Countries In World Including Nepal Know Details In Hindi
बांग्लादेश - फोटो : फेसबुक

बांग्लादेश

भारत से सटा बांग्लादेश कभी हमारे ही देश की अंग था। यहां भारतीय भाषा को समझने और बोलने वाले आसानी से मिल जाएंगे। वैसे तो बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बंग्ला है लेकिन आप अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भी बोल सकते हैं।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Know Hindi Spoken Countries In World Including Nepal Know Details In Hindi
रॉयल फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान

विभाजन से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश था। ऐसे में पाकिस्तान में आपको हिंदी बोलने और समझने वाले मिल जाएंगे। पाकिस्तान में अंग्रेजी और उर्दू आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed