फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: लगने लगे हैं होली के बाजार, दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जाकर शुरू करें खरीदारी

Wed, 12 Mar 2025 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

होली के लिए जरूरी सामान अभी से खरीद लें ताकि बहुत अधिक भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े। यहां कई प्रसिद्ध बाजार हैं, जहां होली का सारा सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Holi Shopping Guide Delhi NCR Famous Market Perfect For Holi Festival
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

Market Perfect For Holi Festival: होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। रंगों के इस पर्व में विभिन्न रंगों के गुलाल, अबीर बिकने लगते है, जिनका उपयोग होली में होता है। इसके अलावा पिचकारी, कपड़े और सजावटी सामान की भी जरूरत  होती है। इस साल होली 13 मार्च और 14 मार्च को मनाई जा रही है। होली के लिए तैयारियां शुरु कर दें। होली के लिए जरूरी सामान अभी से खरीद लें ताकि बहुत अधिक भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े। यहां कई प्रसिद्ध बाजार हैं, जहां होली का सारा सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में बताया जा रहा है।

Holi Shopping Guide Delhi NCR Famous Market Perfect For Holi Festival
होली 2025 - फोटो : Instagram

सदर बाजार

यह दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जहां होली से संबंधित सभी सामान बेहद किफायती दामों पर मिलते हैं। यहां पिचकारी, रंग, गुलाल, होली मास्क आदि की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

Holi Shopping Guide Delhi NCR Famous Market Perfect For Holi Festival
होली 2025 - फोटो : Instagram

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली स्थित यह बाजार कपड़ों और आभूषणों के लिए मशहूर है। होली के अवसर पर यहां पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ रंग-बिरंगे कपड़े भी सस्ते दामों पर मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Shopping Guide Delhi NCR Famous Market Perfect For Holi Festival
बाजार - फोटो : istock

सरोजिनी नगर मार्केट

यहां फैशनेबल और किफायती कपड़ों का बड़ा कलेक्शन मिलता है। होली के लिए सफेद कुर्ते, टी-शर्ट और अन्य परिधानों की खरीदारी के लिए यह बाजार उपयुक्त है।

विज्ञापन
Holi Shopping Guide Delhi NCR Famous Market Perfect For Holi Festival
लाजपत नगर मार्केट - फोटो : Adobe Stock

लाजपत नगर मार्केट

यह बाजार पारंपरिक और आधुनिक वस्त्रों के लिए जाना जाता है। होली के लिए विशेष कपड़े, पिचकारी और सजावटी सामान यहां उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed