{"_id":"6879cb1031723d85c30941f7","slug":"india-s-best-scenic-train-routes-beautiful-train-routes-in-india-2025-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beautiful Train Routes: समंदर से रेगिस्तान तक, भारत की 5 ट्रेन यात्राओं के सामने भूल जाएंगे विदेश","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Beautiful Train Routes: समंदर से रेगिस्तान तक, भारत की 5 ट्रेन यात्राओं के सामने भूल जाएंगे विदेश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:35 PM IST
सार
Beautiful Train Routes: आप चाहे समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन में बैठे या हिमालय की पहाड़ियों में घूमती रेलवे लाइन पर हर ट्रेन यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है। इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे खूबसूरत और रोमांचक ट्रेन यात्राओं के बारे में बताएंगे, जिनका अनुभव एक बार जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
भारत की खूबसूरत रेल यात्राएं
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Beautiful Train Routes: भारत अपनी विविधता के लिए पहचाना जाता है। यही सिर्फ भाषाओं और पहचावे की विविधता नहीं है, बल्कि प्राकृतिक दृश्यों की भी विविधता देखने को मिलती है। भारत में बर्फ से ढके पहाड़ हैं तो हरी-भरी पहाड़ियां भी हैं, समुद्र है तो रेगिस्तान भी हैं। जंगल हैं तो झील और झरने भी हैं। इन सभी शानदार नजारों का आनंद आप यात्रा के दौरान कर सकते हैं और अगर ये यात्रा यादगार रेल मार्ग के जरिए हो तो सफर का मजा ही दोगुना हो जाता है।
आप चाहे समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन में बैठे या हिमालय की पहाड़ियों में घूमती रेलवे लाइन पर हर ट्रेन यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है। इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे खूबसूरत और रोमांचक ट्रेन यात्राओं के बारे में बताएंगे, जिनका अनुभव एक बार जरूर लेना चाहिए।
2 of 6
तमिलनाडु से रामेश्वरम के बीच समुद्री पुल
- फोटो : Instagram
तमिलनाडु से रामेश्वरम
तमिलनाडु के मंडपम से रामेश्वरम की रेल यात्रा के दौरान समुद्री पुल से रेल गुजरती है। पम्बन ब्रिज का 2.2 किलोमीटर का रोमांचक सफर अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यह पुल समुद्र के ऊपर बना है और जब ट्रेन उस पर से गुजरती है, तो ऐसा लगता है जैसे ट्रेन पानी पर तैर रही हो। इस दौरान आप हवा की सीटी, लहरों की गूंज और ट्रेन की रफ्तार का एक परफेक्ट रेल रोमांच महसूस कर सकते हैं।
3 of 6
जोधपुर से जैसलमेर का थार एक्सप्रेस सफर
- फोटो : Adobe Stock
जोधपुर से जैसलमेर का थार एक्सप्रेस सफर
लगभग 265 किमी का जोधपुर से जैसलमेर रेल मार्ग आपका सफर मजेदार बना सकता है। इस रूट को “रेगिस्तान की रानी” कहा जाता है क्योंकि यह थार के रेतीले रास्तों से गुजरता है। यहां की सुनहरी रेत, गांवों के दृश्य और ऊंटों की झलक बिल्कुल फिल्मी एहसास का अनुभव कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ट्रेन
- फोटो : instagram
मुंबई से गोवा की रोमांटिक मानसून रेल ट्रिप
मानसून में मुंबई से गोवा के मडगांव तक का रेल सफर आपको प्रकृति के बेहद करीब पहुंचाएगा। 632 किमी के सफर में पश्चिमी घाटों, झरनों और हरियाली से भरपूर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं, खासकर मानसून में। ट्रेन की खिड़की से बाहर झांकते ही पहाड़ों की गोद में बहती नदियां और हरियाली देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भारत की खूबसूरत रेल यात्राएं
- फोटो : Instagram
नीलगिरी माउंटेन रेलवे
मेट्टुपालयम से ऊटी के रेल सफर में 28 किमी का दायरा बहुत शानदार नजारों से परिपूर्ण है। परिवार या पार्टनर के साथ इस रूट का रेल सफर दिल जीत लेगा। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज रूट घोषित है। यह भारत की सबसे पुरानी माउंटेन ट्रेन है, जो स्टीम इंजन से चलती है। मार्ग में आप चाय के बागान, घाटी के दृश्य और क्लासिक रेलवे वाइब्स का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। ये नजारे एक फोटोजेनिक ट्रिप की सुविधा देते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।