सब्सक्राइब करें

Unique Prasad in Temples: इस मंदिर में चढ़ता है जिंदा मछली का प्रसाद, एक में तो चाउमीन का लगता है भोग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Jul 2025 11:16 AM IST
सार

Unique Prasad In Temples: चाहे जिंदा मछली हो या बिरयानी हो, मोमोज हो या चाॅकलेट हो, भारत के कुछ मंदिर आस्था का ऐसा स्वाद पेश करते हैं जिसे भक्त कभी नहीं भूल पाएगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में, जहां आस्था का स्वाद है एकदम अलग और खास।

विज्ञापन
Temples in India That Offer Unique Prasad Like Fish, Biryani And Momos
इन मंदिरों में चढ़ता है अनोखा प्रसाद - फोटो : Adobe
Unique Prasad In Temples: भारत को विविधता का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां सांस्कृतिक ही नहीं आध्यात्मिकता में भी विविधता देखने को मिलती है। यहां हर मंदिर में न केवल भक्ति का रूप अलग होता है, बल्कि प्रसाद की परंपराएं भी बेहद अनोखी हैं। किसी मंदिर में चॉकलेट चढ़ती है, तो कहीं जिंदा मछली भी प्रसाद बन जाती है।


इन मंदिरों की परंपराएं यह बताती हैं कि भारत में आस्था सिर्फ विधि-विधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक अनुभव है जिसमें भोजन, परंपरा और समर्पण एक साथ मिलते हैं। चाहे वह जिंदा मछली हो या बिरयानी हो, मोमोज हो या चाॅकलेट हो, ये मंदिर आस्था का ऐसा स्वाद पेश करते हैं जिसे भक्त कभी नहीं भूल पाएगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में, जहां आस्था का स्वाद है एकदम अलग और खास।
Trending Videos
Temples in India That Offer Unique Prasad Like Fish, Biryani And Momos
रजरप्पा मंदिर, झारखंड - फोटो : Instagram

रजरप्पा मंदिर, झारखंड

झारखंड के रामगढ़ जिले में अनोखा प्राचीन रजरप्पा मंदिर स्थित है। 6000 वर्ष पुराना यह मंदिर अपनी रहस्यमय प्रतिमा और अनोखी आध्यात्मिकता के  लिए प्रसिद्ध है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिद्ध पीठ भी माना जाता है, जहां तंत्र साधना होती है। मान्यता है कि यहां माता सती का सिर गिरा था और यहां छिन्नमस्ता देवी की पूजा की जाती है। लेकिन इस मंदिर का प्रसाद भी काफी प्रसिद्ध है। वैसे तो यहां केवल शाकाहारी प्रसाद चढ़ाया जाता है। लेकिन एक अनोखी परंपरा झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में देखने को मिलती है, जिसमें श्रद्धालु जिंदा मछली को निगलते हैं। यह अस्थमा के इलाज के लिए की जाने वाली सदियों पुरानी विधि है। यह अनूठी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Temples in India That Offer Unique Prasad Like Fish, Biryani And Momos
मंच मुरुगन मंदिर, केरल - फोटो : Instagram

मंच मुरुगन मंदिर, केरल 

एक ऐसा मंदिर भी है, जब श्रद्धा चॉकलेट के स्वाद जैसी लगती है। केरल के अलप्पुझा में मंच मुरुगन मंदिर स्थित है जो भगवान मुरुगन को समर्पित है। खास बात यह है कि इस मंदिर में भगवान मुरुगन को चॉकलेट, वह भी एक खास ब्रांड की चॉकलेट का भोग चढ़ाया जाता है। मान्यता है ककि मंदिर में एक भक्त ने धन्यवाद स्वरूप भगवान को चॉकलेट बार चढ़ाया। यह परंपरा इतनी लोकप्रिय हो गई कि अब यहां सैकड़ों श्रद्धालु चॉकलेट का प्रसाद चढ़ाते हैं। यह सिद्ध करता है कि श्रद्धा दिल से होती है, परंपरा से नहीं। 

Temples in India That Offer Unique Prasad Like Fish, Biryani And Momos
कामाख्या माता मंदिर - फोटो : instagram/soumickmondal

कामाख्या मंदिर, असम

देश में कई ऐसे मंदिर है, जहां प्रसाद में मांसाहार अर्पित किया जाता है। इन्हीं में देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर है। असम के कामाख्या मंदिर में अब भी बलि प्रथा प्रचलित है, जहां बकरे की बलि दी जाती है। बलि के बाद उसका मांस पकाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इसी तरह तमिलनाडु के एक मंदिर में तीन दिन तक बिरयानी पकाई जाती है, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। 

विज्ञापन
Temples in India That Offer Unique Prasad Like Fish, Biryani And Momos
चाइनीज काली मंदिर, कलकत्ता - फोटो : Instagram

चाइनीज काली मंदिर, कोलकाता 

कोलकाता में स्थित चाइनीज काली मंदिर भारत की विविधता और समरसता का सुंदर उदाहरण है। मंदिर कोलकाता के टेंगरा इलाके में स्थित है। मंदिर के कारण इस इलाके को चाइना टाउन कहा जाता है। कहते हैं कि एक चाइनीज परिवार के बच्चे की तबियत खराब होने पर उसे मंदिर लेकर आया गया तो बच्चा ठीक हो गया। इस पर चाइनीज समुदाय के लोगों ने मंदिर को अच्छे से बनवाया और तब से यहां की काली माता को चाइनीज का भोग लगता है। यहां काली माता को चाउमीन, मोमोज और मंचूरियन चढ़ाया जाता है। यह मंदिर बंगाली और चीनी संस्कृति के मेल का अद्भुत प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed