सब्सक्राइब करें

भारत की वो पांच जगह जिनकी तुलना होती है विदेश के शहरों से

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 02 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
indian tourist places look like foreign country
- फोटो : pixa

भारत में खूबसूरती का खजाना बसा हुआ है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग विदेश घूमने जाते हैं। बात करें भारत की तो यहां की कुछ जगह इतनी सुंदर हैं कि उनकी तुलना विदेश के किसी न किसी शहर से की जाती है। तो अगर आपका बजट विदेश की सैर का नहीं है तो कोई बात नहीं। हम आपको कुछ बेहद सुंदर उन जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनकी तुलना विदेशों के शहरों से की जाती है। तो चलिए जानें उन जगहों के बारे में....



 
Trending Videos
indian tourist places look like foreign country
- फोटो : pixa
भारत का स्विट्जरलैंड

इसके बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इस खूबसूरत राज्य में श्रीनगर और गुलमर्ग के आसपास की बहुत सी जगहे हैं जो देखने में स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा सुंदर हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian tourist places look like foreign country
- फोटो : travel
भारत का स्कॉटलैंड

कर्नाटक में बसे एक छोटे से हिल स्टेशन कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां का मौसम और खूबसूरत नजारे अक्सर यहां की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों को स्कॉटलैंड की याद दिलाते हैं। इसके साथ ही कुर्ग अपनी बेहद सुंदर नजारों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए घूमने वालो की पहली पसंद है। कुर्ग में दुबारे ऐलीफैंट कैंप, मंडला पट्टी और स्वर्ण मंदिर बना हुआ है। 


 
indian tourist places look like foreign country
- फोटो : pixa
मुन्नार है भारत का मलेशिया

केरल के मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आप इस कदर मोहित हो जाएंगे कि आप बार-बार वहां जाना चाहेंगे। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आपका मलेशिया जाकर चाय के बागानों का लुत्फ उठाने का सपना देखते हैं तो ये आप केरल में भी पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
indian tourist places look like foreign country
- फोटो : pixa
लद्दाख 

अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं और बजट कम है तो हम बता दें कि ये नजारे आपको भारत में भी मिल जाएंगे। आस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती का नजारा आप लद्दाख में भी देख सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती देखकर आप पक्का इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed