फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के साथ करें यात्रा, IRCTC आपके लिए लाया है ये 5 खास टूर पैकेज

Sat, 22 Feb 2020 01:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashi Mahakal Express Tour Packages Know all about cheapest tour package
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से इंदौर के बीच शुरू हुई काशी महाकाल एक्सप्रेस में एक सीट भगवान शिव के लिए भी रिजर्व रखी गई है। हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था है कि इस ट्रेन में भगवान शिव की भी सूक्ष्म उपस्थिति रहेगी और यात्रियों को उनके साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। ट्रेन की एक बर्थ पर भगवान शिव की मूर्ति भी लगाई गई है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम यानी IRCTC यात्रियों के लिए कई आकर्षक टूर पैकेज लेकर आया है। जानते हैं विस्तार से: 

IRCTC Kashi Mahakal Express Tour Packages Know all about cheapest tour package
mahakal express

काशी महाकाल एक्सप्रेस के खास टूर पैकेज
IRCTC ने काशी महाकाल एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टूर पैकेज तैयार किया है जिसके मुताबिक आपको यह ट्रेन उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, इंदौर और भोपाल घुमाएगी। इस ट्रेन से सफर करने के चार टूर पैकेज बनाए गए हैं, जिसमें आप 3 से 4 दिनों की बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का 10 लाख का बीमा भी कराया जाएगा।  

IRCTC Kashi Mahakal Express Tour Packages Know all about cheapest tour package
Mahakaleshwar, Ujjain - फोटो : Social Media

पहला उज्जैन-ओंकारेश्वर टूर पैकेज है 9,420 रूपये का, जिसके अनुसार यात्रियों को दो रातें और तीन दिन के पैकेज में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर, कालभैरव मंदिर, राममंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashi Mahakal Express Tour Packages Know all about cheapest tour package
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)

दूसरा टूर पैकेज 12,450 रूपये का है, जिसके अनुसार आप 3 रात व 4 दिनों के पैकेज में उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर-इंदौर घुमने का मजा ले सकते हैं, साथ ही महेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट व शिव मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Kashi Mahakal Express Tour Packages Know all about cheapest tour package
ujjain

तीसरा पैकेज है 14 हजार 950 रुपये का है, जिसके अनुसार आप 3 रात और 4 दिनों के पैकेज में भोपाल, सांची, भीमवेट और उज्जैन घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को शुद्ध-शाकाहारी भोजन खाने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed