Jaisalmer Girls Trip: घूमने तो जाना चाहते हैं लेकिन इस महीने कई शहरों पर मौसम की मार पड़ रही है। कहीं तेज बारिश, आंधी-तूफान आ रहा है तो कभी बादल फट रहे हैं और बाढ़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बहुत से पर्यटन स्थल प्रभावित हैं। लेकिन आप सितंबर, अक्तूबर में एक ऐसे स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जो इस मौसम में ही घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। आप दो से तीन दिन की छुट्टी में जैसलमेर की बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Jaisalmer Girls Trip: दो दिन की जैसलमेर ट्रिप पर है जाना? जानिए कम बजट में कैसे और कहां-कहां घूमें
Jaisalmer Girls Trip: सबसे खास बात यह है कि आप इसे कम बजट में भी खूबसूरती से प्लान कर सकती हैं। दिल्ली से लेकर जैसलमेर तक की यात्रा, घूमने की जगहें, खाने-पीने से लेकर रहने और खर्च तक यहां आपको सब कुछ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर की सैर कब करनी चाहिए?
अक्तूबर से मार्च तक का समय जैसलमेर घूमने के लिए आदर्श है। इस दौरान मौसम ठंडा और आरामदायक रहता है। वहीं गर्मियों खासकर मई-जून में यहां का तापमान 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इसलिए गर्मियों में जैसलमेर जाने से बचें। इस बार सितंबर में गर्मी कम और बरसात अधिक है। ऐसे में जैसलमेर घूमने के लिए यह भी अच्छा वक्त हो सकता है। हालांकि अधिक मजेदार अनुभव के लिए अक्तूबर के बाद यात्रा का प्लान बनाना बेहतर होगा।
दिल्ली से जैसलमेर कैसे जाएं?
राजधानी दिल्ली से जैसलमेर काफी नजदीक है। अगर आप दिल्ली से सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो जैसलमेर तक की सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। रानीखेत एक्सप्रेस और जैसलमेर एक्सप्रेस सबसे अच्छा विकल्प हैं। ट्रेन में स्लीपर क्लास टिकट 450 से 550 रुपये तक और 3 एसी का 1200 से 1500 रुपये तक मिल सकता है।
वहीं दिल्ली से जैसलमेर के लिए वोल्वो बसें भी चलती हैं, जिसका किराया 1200 रुपये से लेकर 1800 रुपये के बीच हो सकता है। फ्लाइट से सफर के लिए दिल्ली से जैसलमेर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान है। फ्लाइट का किराया लगभग 4000 रुपये से 6000 रुपये होगा।
जैसलमेर में कहां-कहां घूमें?
दो दिन की सफर में जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करें। शुरुआत जैसलमेर किले से करें। यहां की एंट्री फ्री है। हालांकि गाइड 200 से 300 रुपये तक ले सकते हैं। फिर पटवों की हवेली देखने जा सकते हैं। यह स्थान जालीदार खिड़कियों और भव्य वास्तुकला का नमूना है। पटवों की हवेली का प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। शाम तक गदीसर झील पर सनसेट का नजारा देखने जा सकते हैं। यहां 20 से 50 रुपये में नौकाविहार का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। खरीदारी करनी है तो स्थानीय बाजार की सैर करें, जहां सिल्क के दुपट्टे, राजस्थानी ज्वेलरी और कंथा बैग लेना न भूलें।
जैसलमेर में दूसरा दिन
अगले दिन जैसमलेर का रेगिस्तान घूमने जा सकते हैं। सम सैंड ड्यून्स में ऊंट सफारी का लुत्फ उठाएं। इसके लिए 300 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 1500 से 2000 रुपये में जीप सफारी का भी आनंद उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप डेजर्ट कैंप में लोक संगीत, डांस और राजस्थानी डिनर का मजा ले सकते हैं। यहां प्रति व्यक्ति टेंट के लिए 1200 से 2000 रुपये खर्च करना पड़ सकता है। कुछ रोमांचक करना चाहती हैं तो कुलधारा गाँव की सैर करें। यह भूतिया और रहस्यमयी कहानियों वाला गांव है, जहां का टिकट 20 रुपये है।