Places to Avoid in June Month: गर्मियों का मौसम आते ही लोग किसी ठंडी और सुकून वाली जगह पर छुट्टियां बिताने की योजना बनाने लगते हैं। जून का महीना गर्मी और स्कूल की छुट्टियों का समय होता है, जब अधिकतर लोग परिवार संग घूमने की योजना बनाते हैं। घूमने के लिए लोग सबसे पहले उन जगहों की तलाश करते हैं, जहां वह जाना चाहते हैं। अपने बजट और छुट्टियों के अनुसार वह स्थान का चयन कर लेते हैं। हालांकि इन सब में वह यह भूल जाते हैं कि इस मौसम में कहां नहीं जाना चाहिए।
Places to Avoid in June: जून के महीने में कहां घूमने न जाएं, समय और पैसा दोनों हो जाएंगे बर्बाद
Places to Avoid in June Month: इस लेख के माध्यम से जानिए कि जून के महीने में किन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जून में यहां असहनीय गर्मी और उमस हो सकती हैं या भारी बारिश यात्रा की योजना को बिगाड़ सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में इन जगहों पर घूमने से बचें
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके
राजस्थान राज्य के जैसलमेर और बीकानेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी के मौसम में जाने से बचना चाहिए। यहां तापमान 45°C से ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में गर्म हवाएं और तेज़ धूप यात्रा को असहज बना देती हैं।
चेन्नई और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके
चेन्नई और आंध्र प्रदेश समुद्र तट पर स्थित हैं। जून के महीने में यहां के शहरों में नमी और गर्मी के कारण शरीर थकान महसूस करता है। समुद्र के किनारे भी उमस के कारण आराम नहीं मिलता।
कोलकाता
जून में उमस चरम पर होती है और बारिश की शुरुआत यात्रा में अड़चन डाल सकती है। इस मौसम में कोलकाता का तापमान और बरसात के कारण होने वाली असुविधा से बचना चाहते हैं तो जून में कोलकाता बिल्कुल न आएं।
गोवा
इस मौसम में गोवा में मानसून की शुरुआत हो जाती है। इस कारण समुद्र तट पर लहरों का प्रवाह भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से बीच पर नहाना या वाटर स्पोर्ट्स करना संभव नहीं होता है।