फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव से दिल्ली आएं पेरेंट्स तो जरूर ले जाएं दिल्ली के ये 5 चमत्कारी मंदिर, पूरे देश में हैं प्रसिद्ध

Thu, 24 Jan 2019 05:05 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
know about delhi 5 famous temples
temple

दिल्ली सिर्फ चकाचौंध का ही नहीं आध्यात्मिक शहर भी है। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं जिनकी काफी मान्यता है। अगर आप  दिल्ली में रहते हैं और आपके परिवार वाले गावं से दिल्ली आए हैं तो उन्हें सिर्फ दिल्ली दर्शन के नाम पर लाल किला और कुतुब मिनार ही न घूमाएं बल्कि दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक मंदिरों की भी सैर कराएं। यहां हम आपको दिल्ली के ऐसे ही पांच फेसम मंदिरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

know about delhi 5 famous temples
jhandewalan mandir delhi

झंडेवालान मंदिर
झंडेवालान मंदिर दिल्ली का फेमस मंदिर है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। इस मंदिर में हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।  अगर गांव से आपका परिवार दिल्ली आ रहा है तो उन्हें झंडेवालान मंदिर के दर्शन जरूर कराएं। 

know about delhi 5 famous temples
temple

कालकाजी  मंदिर
कालकाजी मंदिर माता का फेमस मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। मंदिर में आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हालांकि, मंदिर का विस्तार पिछले 50 सालों का ही है। नवरात्री में इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण पाण्डवों को लेकर यहां आए थे। उन्होंने मां काली की पूजा की और विजयी होने का वर प्राप्त किया  था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about delhi 5 famous temples
delhi temple

योगमाया मंदिर
यह मंदिर दिल्ली में कुतुबमीनार से एकदम नजदीक है। योगमाया मंदिर बहुत पुराना मंदिर है।  इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण महाभारत के बाद पांडवों ने किया था। मंदिर का नाम भगवान श्रीकृष्ण की बहन योगमाया के नाम पर है। 

विज्ञापन
know about delhi 5 famous temples
temple

छतरपुर मंदिर
यह दिल्ली का सबसे फेमस और सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यह छतरपुर में है। नवरात्री के वक्त छत्ररपुर मंदिर में बड़ी भीड़ लगी रहती है। अगर आपका परिवार गांव से दिल्ली आया है तो उन्हें इस मंदिर के दर्शन जरूर करवाएंं। इस मंदिर की स्थापना कर्नाटक के संत बाबा नागपाल जी ने की थी। इससे पहले मंदिर स्थल पर एक कुटिया हुआ करती थी। लेकिन, आज यहां माता का भव्य मंदिर है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed