फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2019: पार्टनर को करना है प्रपोज, तो दिल्ली के पास ये हैं खूबसूरत डेटिंग प्लेस

Thu, 24 Jan 2019 01:26 PM IST
shubham लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 24 Jan 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
valentine day:This is the most wonderful place to express love and for dating
socia media

Valentine Day (वैलेंटाइन डे) आने वाला  है। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने किसी प्यारे से दोस्त को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां जाकर आप अपनी दोस्ती को मोहब्बत में बदल सकते हैं। दरअसल,  हम हर जगह अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते हैं। प्यार के इजहार को हमेशा खास जगह चुनकर ही करना चाहिए। इससे लव लाइफ न सिर्फ खूबसूरत बनती है बल्कि आपका पार्टनर इंप्रेस भी होता है। यहां हम आपको प्यार के इजहार के लिए शानदार डेटिंग प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं, आप अगर इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इन डेटिंग प्लेसेस पर ही करें।

valentine day:This is the most wonderful place to express love and for dating
himachal pradesh - फोटो : social media

धर्मकोट
आप अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो धर्मकोट जाएं। यह जगह हिमाचल प्रदेश में बसी है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। ऐसे में आप आसानी से अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं।  यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं। 

valentine day:This is the most wonderful place to express love and for dating
munsiyari

मुनस्यारी
मुस्यारी पंचचूली की शानदार चोटियों पर बसा पहाड़ी कस्बा है। समुद तल से इसकी ऊंचाई 2200 मीटर है। हर साल लाखों की तादाद में देसी-विदेशी पर्यटक मुस्यारी की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य आपका भी दिल जीत लेगा। मुस्यारी की दूरी दिल्ली से सिर्फ साढ़े छह सौ किलोमीटर है। अगर आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो मुनस्यारी हो आएं। यहां की खूबसूरती में आप अपने दिल की बात भी आसानी से कह पाएंगे और आपका पार्टनर भी इंप्रेस हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day:This is the most wonderful place to express love and for dating
kutub minar

कुतब मीनार
कुतब मीनार दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत है। यह महरौली में स्थित है। कुतुब मीनार को देखने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। यह ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली के अंतिम हिन्दू शासक की पराजय के फौरन बाद 1193 में कुतुबुद्धीन ऐबक द्वारा इसे 73 मीटर ऊंची विजय मीनार के रूप में निर्मित कराया गया। अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां की सैर करने के दौरान अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
valentine day:This is the most wonderful place to express love and for dating
Garden - फोटो : social media

दिल्ली में अगर आपको अपने पार्टनर से अपने प्यारा का इजहार करना चाहते हैं तो गार्डन ऑफ फाइव सेंस अच्छी जगह है। यहां आप अपने पहली डेट पर जा सकते हैं और अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको साकेत मेट्रो स्टेशन उतरना होगा और इसके बाद आप इस गार्डन में जाने के लिए ऑटो ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed