फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी जा रहे हैं तो रेलवे दे रहा है ये खास तोहफा, टिकट पर मिलेगी ये सुविधा

Thu, 24 Jan 2019 06:41 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Jan 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
know how to go shirdi sai baba temple by railway
sai baba

अगर आप शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो रेलवे आपके लिए खास तोहफा लाया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि बाबा अपने  भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। शिरडी में साईं बाबा का पवित्र मंदिर साईं की समाधि के ऊपर बनाया गया है। मंदिर का निर्माण 1922 में किया गया था। साईं बाबा 16 साल की उम्र में शिरडी आए थे और वो अपने आखिरी वक्त यानी चिरसमाधि तक यहीं रहे। रेलवे का खास तोहफा जानने से पहले जान लीजिए क्यों इतने फेमस हैं साई बाबा

know how to go shirdi sai baba temple by railway
sai mandir

हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग साईं बाबा के भक्त हैं। साईं बाबा का मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है। ये ही वो धरती हैं जहां साईं बाबा के चमत्कारों को भक्त आज भी साक्षात महसूस करते हैं। साईं के अनुयायियों में बड़े-बड़े नेता, खिलाड़ी, फिल्म कलाकार और बिजनेसमैन शामिल हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले सभी भक्तों के मुरादें और मन्नतें पूरी होती हैं।

know how to go shirdi sai baba temple by railway
sai mandir

शिरडी के साईं मंदिर में सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है। साईं की समाधि पर रोज हजारों की तादाद में भक्त आते हैं। मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है। 5 बजे आरती होती है और सुबह 5.40 से श्रद्धालु दर्शन करना शुरू करते हैं। रात 10.30 बजे दिन की अंतिम आरती के बाद एक शॉल साईं की विशाल मूर्ति के चारो ओर लपेट दी जाती है और साईं को रुद्राक्ष की माला पहनाई जाती है। इसके बाद मूर्ति के पास एक गिलास पानी रख दिया जाता है और  मच्छरदानी लगा दिया जाता है। रात 11.15 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या तोहफा लाया है रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to go shirdi sai baba temple by railway
sai baba

रेलवे साईं भक्तों के लिए बड़ा तोहफा लाया है। अब शिरडी जाने वाले भक्त रेल टिकट की बुकिंग के साथ ही साईं बाबा के दर्शन का टिकट भी करा सकेंगे।अगर आप दर्शन के लिए टिकट बुक कराना चाहते हैं तो शिरडी साईं नगर, कोपरगांव, मनमाड, नासिक और नागरसोल रेलवे स्टेशन के लिए ई- टिकट बुक करने पर आप साईं दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें कब से शुरू हो रही है यह सुविधा
 

विज्ञापन
know how to go shirdi sai baba temple by railway
sai baba

रेलवे की इस सुविधा की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। साईं दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट की वैधता ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से लेकर 48 घंटे तक मान्य होगी। अगली स्लाइड में पढ़िए अगर आप साईं बाबा के मंदिर जा रहे हैं तो आसपास और कहां-कहां घूमें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed