फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: जानें कब खुलता है सिद्धिविनायक मंदिर और किस गेट से मिल सकता है प्रवेश

Wed, 31 Aug 2022 12:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Know How to Visit Siddhivinayak Temple Darshan on Ganesh Chaturthi News in Hindi
सिद्धीविनायक मंदिर - फोटो : facebook

Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इसके बाद से 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की मूर्ति लोग घर और पंडालों में स्थापित करते हैं। इसके बाद 10 दिनों तक भगवान श्री गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन होता है। गणेश जी सभी देवों के इष्ट माने जाते हैं। कहा जाता है कि किसी की भगवान या देवी पूजा से पहले गणेश जी का आह्वान होता है। इसके बाद ही पूजा पूरी मानी जाती है। रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी इस 10 दिनों के उत्सव को मनाने के लिए भक्त साल भर इंतजार करते हैं। इस मौके पर लोग अपने घरों में गणपति प्रतिमा स्थापित नहीं कर पाते तो आस पड़ोस में लगने वाले पंडालों और गणेश जी के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का नाम शामिल है। ऐसे में अगर आप इस गणेश चतुर्थी में या गणेश उत्सव के मौके पर सिद्धिविनायक के दर्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए पूरी डिटेल।

Know How to Visit Siddhivinayak Temple Darshan on Ganesh Chaturthi News in Hindi
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI

सिद्धिविनायक मंदिर का इतिहास

महाराष्ट्र के मुंबई में भगवान गणेश का सबसे लोकप्रिय रूप सिद्धिविनायक स्थित है। गणपति के इस स्वरूप का नाम सिद्धिविनायक इसलिए पड़ा क्योंकि गणेश जी की सूंड दाईं तरफ मुड़ी है। गणेश जी की इस तरह की प्रतिमा वाले मंदिर को सिद्ध पीठ माना जाता है। इस वजह से इस मंदिर को सिद्धिविनायक कहा जाता है। विनायक भी भगवान गणेश का ही एक नाम है। सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 को हुआ था।

Know How to Visit Siddhivinayak Temple Darshan on Ganesh Chaturthi News in Hindi
सिद्धिविनायक मंदिर कैसे जाएं - फोटो : पीटीआई

सिद्धिविनायक मंदिर कैसे जाएं

मुंबई में लोकल ट्रेनों या कैब व बस के जरिए आप दक्षिण मुंबई की ओर जाएं। लोकल ट्रेनों के जरिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचना है तो पहले दादर रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां से टैक्सी के जरिए प्रभा देवी जा सकते हैं। हालांकि आप स्टेशन से मंदिर पैदल भी जा सकते हैं। दादर स्टेशन से मंदिर की दूरी महज 15 मिनट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Visit Siddhivinayak Temple Darshan on Ganesh Chaturthi News in Hindi
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : facebook

मंदिर में दर्शन का समय

सिद्धिविनायक मंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 9:50 बजे तक खुला रहता है। भक्त इस समय पर मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। मंगलवार के दिन सिद्धिविनायक मंदिर में बहुत भीड़ रहती है। इसलिए मंगलवार को मंदिर जाना हो तो भीड़भाड़ के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
Know How to Visit Siddhivinayak Temple Darshan on Ganesh Chaturthi News in Hindi
सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन - फोटो : facebook

कैसे होगी सिद्धिविनायक मंदिर में एंट्री

सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश के दो मार्ग हैं। सिद्धि द्वार और रिद्धि द्वार के जरिए आप मंदिर में जा सकते हैं। सिद्धि गेट से मुक्त प्रवेश की अनुमति है, लेकिन इस गेट पर बहुत भीड़ होती है। वहीं रिद्धि गेट पर भीड़भाड़ कम होती है। इस गेट से मंदिर में प्रवेश के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना होता है। कम समय है और दर्शन के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना चाहते तो पैसे देकर दर्शन का यह विकल्प अपना सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चे के साथ माताओं, एनआरआई और विकलांग लोगों के लिए मंदिर में प्रवेश की विशेष व्यवस्था है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed