{"_id":"68c790d8cb7002e6990e3e87","slug":"markets-for-navratri-shopping-in-india-where-to-buy-best-festive-wear-traditional-clothes-2025-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Shopping Markets: दिल्ली से अहमदाबाद तक, ये हैं नवरात्रि के लिए खरीदारी के मशहूर बाजार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Navratri Shopping Markets: दिल्ली से अहमदाबाद तक, ये हैं नवरात्रि के लिए खरीदारी के मशहूर बाजार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:20 PM IST
सार
Markets for Navratri Shopping in India: इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनना त्योहार की पहचान है। हर राज्य की अपनी खास ड्रेस और डिज़ाइन होती है, जिसमें रंग, फैब्रिक और कारीगरी की अनोखी विविधता दिखाई देती है। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट के लिए स्पेशल आउटफिट की मांग बढ़ जाती है। इसलिए खरीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि में गरबा डांडिया नाइट
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Markets for Navratri Shopping in India: नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के आते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। कहीं गरबा की तैयारी तो कहीं दुर्गा पंडाल सजावट देखने को मिलती है। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में देशभर के अलग-अलग शहरों में गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है।
इस मौके पर महिलाएं खासतौर पर पारंपरिक चनिया-चोली, चुनरी और रंग-बिरंगे परिधान ढूंढती हैं। लेकिन सवाल उठता है नवरात्रि शॉपिंग के लिए भारत के सबसे बेहतरीन बाजार कौन से हैं? अगर आपको गरबा या डांडिया नाइट्स में शामिल होना है और सबको अपने आउटफिट व लुक से इम्प्रेस करना है तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि क्या आपके शहर में कम दाम में पारंपरिक परिधान मिल जाएंगे। साथ ही देश की कौन-कौन सी बाजार गरबा या डांडिया के पारंपरिक कपड़ों के लिए सबसे सस्ती हैं। ये तय करके खरीदारी के लिए जाएं ।
इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनना त्योहार की पहचान है। हर राज्य की अपनी खास ड्रेस और डिज़ाइन होती है, जिसमें रंग, फैब्रिक और कारीगरी की अनोखी विविधता दिखाई देती है। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट के लिए स्पेशल आउटफिट की मांग बढ़ जाती है। इसलिए खरीदारी भी जरूरी है।
2 of 7
सस्ती बाजार
- फोटो : Adobe
भारत के प्रसिद्ध बाजार नवरात्रि शॉपिंग के लिए
लाल दरवाजा मार्केट, अहमदाबाद
गुजरात का अहमदाबाद का ये बाजार गरबा और डांडिया के पारंपरिक चनिया-चोली के लिए मशहूर है। यहां गुजरात की हस्तकला और मिरर वर्क वाले ड्रेस खूब बिकते हैं। इनकी कीमत भी बजट में होती है, जिसे आसानी से लोग बिना जेब पर अधिक बोझ डाले खरीद सकते हैं।
3 of 7
सस्ती बाजार
- फोटो : Adobe
मनीक चौक, जयपुर
राजस्थान की रंग-बिरंगी घाघरा-चोली और गोटा-पट्टी वर्क वाले परिधान चाहिए तो जयपुर के मनीक चौक जाएं। यहां गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए बेहतरीन परिधान के साथ ही पारंपरिक राजस्थानी आभूषण भी आसानी से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सस्ती बाजार
- फोटो : Adobe
चांदनी चौक, दिल्ली
दिल्ली का चांदनी चौक एथनिक, ब्राइडल और पार्टी वियर आउटफिट के लिए मशहूर है। यहां सिल्क, बनारसी और लहंगा चोली का बड़ा कलेक्शन आपको देखने को मिल जाएगा। चांदनी चौक में आपको हर बजट में नवरात्रि ड्रेस मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
खरीदारी करते कपल
- फोटो : Adobe
लिंकिंग रोड, मुंबई
ट्रेंडी गरबा आउटफिट्स और फ्यूजन ड्रेस के लिए मुंबई के लिंकिग रोड भी जा सकते हैं। यहाँ डिज़ाइनर और स्ट्रीट फैशन दोनों का मेल देखने को मिलता है। यहां अभिनेत्रियों के परिधानों की तरह की डिजाइनर परिधान कम पैसों में मिल जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।