Monsoon Road Trips: मानसून में भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप, दोस्तों और परिवार के साथ बनाएं यादगार सफर
Best Car Route: मानसून के मौसम में भारत की कुछ रोड ट्रिप्स किसी जादुई सफर से कम नहीं लगतीं। बारिश से धुले पहाड़, हरियाली से भरी घाटियां और बादलों से घिरी सड़कें यात्रा का अनुभव दोगुना कर देती हैं। जुलाई-अगस्त में मुंबई-गोवा, दिल्ली-मनाली, बेंगलुरु-कूर्ग, पुणे-लोनावला और गुवाहाटी-शिलॉन्ग जैसी रोड ट्रिप्स सबसे लोकप्रिय मानी जाती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गोवा
- मुंबई से गोवा का रूट मानसून में किसी फिल्मी दृश्य जैसा दिखाई देता है।
- इस रूट पर समुद्र और हरियाली का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
- पश्चिमी घाट की हरियाली, घुमावदार सड़कें और रास्ते में पड़ने वाले खूबसूरत गांव इस यात्रा को खास बना देते हैं।
- बारिश के दौरान यह रोड ट्रिप सोशल मीडिया प्रेमियों और ट्रैवल ब्लॉगर्स की पसंदीदा मानी जाती है।
पुणे से लोनावला
- वीकेंड रोड ट्रिप के लिए ये रूट बेस्ट है।
- अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो पुणे से लोनावला की रोड ट्रिप एक बेहतरीन विकल्प है।
- मानसून में यहां के झरने, बादलों से घिरी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देती हैं।
- यह रूट खासतौर पर युवाओं और बाइक राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
बेंगलुरु से कूर्ग
- बरसात के मौसम में कॉफी बागानों के बीच खूबसूरत सफर पर निकलना चाहते हैं तो ये रूट अपनाएं।
- कर्नाटक का कूर्ग मानसून में और भी आकर्षक हो जाता है।
- बेंगलुरु से कूर्ग तक का सफर हरे-भरे जंगलों, कॉफी प्लांटेशन और धुंध से भरे रास्तों से होकर गुजरता है।
- प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह रोड ट्रिप किसी सपने से कम नहीं है।
गुवाहाटी से शिलॉन्ग