सब्सक्राइब करें

West Bengal Day 2026: हिमालय से समुद्र तक, पश्चिम बंगाल की ये 5 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Jun 2026 10:25 AM IST
सार

Pashchim Banga Divas: वेस्ट बंगाल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की यात्रा संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा अनुभव देती है। दार्जिलिंग, सुंदरबन, कोलकाता, दीघा और शांतिनिकेतन राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Paschim Banga Divas Best Places To Visit in West Bengal Day Travel Guide in hindi
पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल - फोटो : AI

Places To Visit in West Bengal: जब भी भारत की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और प्राकृतिक सुंदरता की बात होती है, तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वेस्ट बंगाल डे या पश्चिम बंगाल दिवस केवल एक राज्य के स्थापना दिवस का अवसर नहीं है, बल्कि उस भूमि का उत्सव है जिसने भारत को रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सत्यजीत रे और स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व दिए।

पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां हिमालय की बर्फीली वादियों से लेकर समुद्र तटों की सुनहरी रेत तक सब कुछ देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति, त्योहार, भोजन, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

चाहे आप एडवेंचर प्रेमी हों, इतिहास में रुचि रखते हों या फिर प्रकृति की गोद में कुछ शांत पल बिताना चाहते हों, पश्चिम बंगाल हर यात्री को कुछ न कुछ खास जरूर देता है।पश्चिम बंगला दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल की उन शानदार जगहों के बारे में, जो इसे भारत के सबसे खूबसूरत और विविधतापूर्ण पर्यटन स्थलों में शामिल करती हैं।

 

Paschim Banga Divas Best Places To Visit in West Bengal Day Travel Guide in hindi
दार्जिलिंग - फोटो : instagram

दार्जिलिंग

  • यह बादलों के बीच बसी स्वर्ग जैसी दुनिया है। 
  • दार्जिलिंग को क्वीन आफ हिल्स भी कहा जाता है। 
  • यहां की चाय बागान, टॉय ट्रेन, कंचनजंगा के अद्भुत नजारे और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
  • सूर्योदय के समय टाइगर हिल का दृश्य जीवनभर याद रहता है।
Paschim Banga Divas Best Places To Visit in West Bengal Day Travel Guide in hindi
पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल - फोटो : AI

सुंदरबन

  • सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। 
  • यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
  • इसे प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर का घर माना जाता है।
  • यहां की बोट सफारी, मैंग्रोव जंगल और वन्यजीव अनुभव रोमांच से भर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paschim Banga Divas Best Places To Visit in West Bengal Day Travel Guide in hindi
पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल - फोटो : AI

कालिम्पोंग
 

  • पश्चिम बंगाल में सुकून और शांति का ठिकाना कालिम्पोंग को माना जाता है।
  • अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो कालिम्पोंग आपके लिए परफेक्ट है।
  • यहां का शांत माहौल और खूबसूरत व्यू आपको रिलैक्स कर देंगे।
विज्ञापन
Paschim Banga Divas Best Places To Visit in West Bengal Day Travel Guide in hindi
पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल - फोटो : AI

दीघा

  • दीघा बंगाल का लोकप्रिय समुद्री तट है।
  • यह समुद्र प्रेमियों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
  • शांत समुद्र, खूबसूरत सूर्यास्त और स्थानीय सी-फूड यहां आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं।
  • वीकेंड ट्रिप के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed