फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Alert: लगातार बारिश से कई पर्यटन स्थल बंद, इन जगहों पर भूल से भी न जाएं

Thu, 04 Sep 2025 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Sep 2025 04:22 PM IST
सार

Monsoon Travel Guide: भूस्खलन, बाढ़ और रास्तों के बंद होने की वजह से इन जगहों पर जाना अब खतरे से खाली नहीं। अगर आप सितंबर के इस मानसून सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ज़रूरी है कि आप ट्रैवल अलर्ट पर नज़र रखें और सही डेस्टिनेशन चुनें।

विज्ञापन
Monsoon Travel Guide Do Not Visit These Places Amid Heavy Rain
सितंबर में कहां न जाएं - फोटो : Adobe

Monsoon Travel Guide: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली ऋचा पांडे ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन को परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर में मनाने की योजना बनाई थी। उन्होंने ट्रेन टिकट, हेलिकाॅप्टर बुकिंग, होटल में कमरा आदि सब पहले से बुक कर लिया था। तभी 26 अगस्त को जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी धाम मार्ग में अर्धकुंवारी गुफा के पास में भूस्खलन हो गया। इस त्रासदी में कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद से वैष्णो देवी मंदिर यात्रियों के लिए पिछले सात दिनों से बंद है। ऋचा ने अपने टिकट कैंसिल कराए और अंत में मथुरा में बेटे का जन्मदिन मनाया। 



ऋचा तो मौसम और आपदा से किसी तरह बच गईं लेकिन आप ऐसी स्थिति में न फंसे, इसके लिए कहां जाना है और कहां नहीं, ये जान लें। पिछले कुछ दिनों से मौसम का कहर बरप रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों पर इसका बेहद भयावर प्रभाव देखने को मिल रहा है। जहां जम्मू में माता वैष्णो देवी धाम मार्ग पर भूस्खलन से पिछले आठ दिनों से यात्रा पर रोक लगा दी। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़, पहाड़ टूटने और भूस्खलन से आपात स्थिति बन आई है। पंजाब में भी बाढ़ के हालात हैं और प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा है।

बारिश का मौसम रोमांटिक भी है और खतरनाक भी। जहां कुछ लोग झरनों और पहाड़ों पर मानसून ट्रिप का मज़ा लेने निकल पड़ते हैं, वहीं लगातार हो रही बारिश ने कई मशहूर पर्यटन स्थलों का हाल बेहाल कर दिया है। भूस्खलन, बाढ़ और रास्तों के बंद होने की वजह से इन जगहों पर जाना अब खतरे से खाली नहीं। अगर आप सितंबर के इस मानसून सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ज़रूरी है कि आप ट्रैवल अलर्ट पर नज़र रखें और सही डेस्टिनेशन चुनें।
 

Monsoon Travel Guide Do Not Visit These Places Amid Heavy Rain
शिमला - फोटो : instagram

कुल्लू-मनाली

मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान के कारण कुछ दिन पहले चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया था। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन से दुश्वारियां बरकरार हैं। चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और कांगड़ा जिले में कई सड़क मार्ग ठप हैं। कुल्लू में भूस्खलन का लगातार चौथा मामला सामने आया। ऐसे में सितंबर में हिमाचल प्रदेश के कई लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर जाने से बचें। शिमला -मनाली में भी लैंडस्लाइड की वजह से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा है।

Monsoon Travel Guide Do Not Visit These Places Amid Heavy Rain
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भी भारी बारिश से कई क्षेत्र प्रभावित हैं। जहां हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का स्तर बढ़ गया है। वहीं उत्तर काशी में लगातार बारिश के कारण कई गांवों में भू-धंसाव की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। चार धाम यात्रा का विचार है तो इस महीने केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने की योजना भूल से भी न बनाएं। चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार बारिश से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऋषिकेश से बद्रीनाथ और केदारनाथ की ओर जाने वाली सड़कों पर रुक-रुक कर आवाजाही बंद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Travel Guide Do Not Visit These Places Amid Heavy Rain
वैष्णो देवी - फोटो : Adobe stock

वैष्णो देवी धाम

कटरा से वैष्णो देवी माता मंदिर की पैदल यात्रा मार्ग में पहाड़ गिरने से मार्ग बंद कर दिया गया है। सात दिन से दर्शन पर रोक है। ऐसे में कई लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के बिना ही वापस लौट आए। चूंकि सितंबर में बारिश के हालात फिलहाल बने हुए हैं। ऐसे में इस महीने वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने से बचें। कश्मीर के भी कई क्षेत्रों में यह समय सफर के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। अगर आप जम्मू कश्मीर की यात्रा करना चाहते हैं तो पहले मौसम की जानकारी और सुरक्षित क्षेत्र की जानकारी एकत्र करें। 

विज्ञापन
Monsoon Travel Guide Do Not Visit These Places Amid Heavy Rain
झरना - फोटो : instagram

झरने और एडवेंचर स्पॉट्स पर लगा ताला

मानसून में सबसे ज्यादा आकर्षण झरनों का होता है, लेकिन इस बार कई जगह प्रशासन ने झरनों को बंद कर दिया है। महाराष्ट्र के भीमाशंकर और लोनावला के झरनों तक जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। गोवा और कर्नाटक के कई बीच और ट्रैकिंग पॉइंट्स पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में पानी भर गया है और टूरिस्ट स्पॉट्स तक पहुंचना नामुमकिन हो गया है। मानसून ट्रैवल की प्लानिंग करने वालों के लिए यह समय बेहद रिस्की साबित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed