Biggest Durga Pandals In UP: लखनऊ से वाराणसी तक, जानें कहां देखें यूपी के सबसे बड़े दुर्गा पूजा पंडाल
Biggest Durga Pandals In UP: उत्तर प्रदेश के उन खास दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में जानिए, जो ट्रैवल लवर्स और श्रद्धालुओं दोनों के लिए अनोखा अनुभव हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल
अलीगंज दुर्गा पूजा पंडाल, लखनऊ
अगर कोई आपसे पूछे कि यूपी का सबसे पुराना दुर्गा पूजा पंडाल कौन सा है? तो बेझिझक लखनऊ के अलीगंज दुर्गा पूजा पंडाल का नाम लेना। यह लखनऊ का सबसे ऐतिहासिक और भव्य पंडाल है, जहां 100 से अधिक वर्षों से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। यहाँ का माहौल और सजावट हर साल विशेष थीम पर आधारित होती है
रामकृष्ण मिशन दुर्गा पूजा, कानपुर
कानपुर का सबसे बड़ा और चर्चित पंडाल रामकृष्ण मिशन दुर्गा पूजा है। यहाँ बंगाली समुदाय बड़ी श्रद्धा और परंपरा से पूजा करता है। इस दौरान कलाकृतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। काफी भीड़ देखने को मिलती है।
अल्फ्रेड पार्क, प्रयागराज
प्रयागराज का मशहूर चंद्रशेखर आजाद पार्क, जिसे अल्फ्रेड पार्क के नाम से भी जाना जाता है, के विशाल मैदान में भव्य पंडाल का आयोजन होता है। यह पंडाल अपने अनोखे थीम और विशाल मूर्तियों के लिए मशहूर है। दशहरा मेले का खास आकर्षण भी यहीं देखने को मिलता है।
डालमंडी दुर्गा पूजा पंडाल, वाराणसी
वाराणसी के सबसे पुराने पंडालों में से एक डालमंडी दुर्गा पूजा पंडाल है। यहाँ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा होती है। खासतौर पर देवी की भव्य प्रतिमा और सजावट दर्शनीय होती है।