फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Safety Tips: हनीमून पर गया दंपती शिलांग से लापता, यात्रा के दौरान अनहोनी से बचने के लिए करें ये काम

Fri, 30 May 2025 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 12:39 PM IST
सार

Travel Safety Tips : पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हों, या फिर परिवारिक ट्रिप पर, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको कुछ सुरक्षा उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

विज्ञापन
Newlywed Indore Couple Missing in Shillong Know Simple Travel Safety Tips To Avoid any accident in hindi
सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये टिप्स - फोटो : freepik.com

इंदौर के नव विवाहित दंपती को मेघालय से लापता हुए सात दिन बीत चुके हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस दंपती के लापता होने की संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं, साथ ही उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। दंपती के अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है।



दूरदराज किसी स्थान पर यात्रा पर जाना अच्छा तो लगता है लेकिन अनहोनी की संभावना भी रहती है। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए जरूरी है कि यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरती जाएं।

चाहे आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हों, या फिर परिवारिक ट्रिप पर, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको कुछ सुरक्षा उपाय जरूर अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं किसी स्थान की यात्रा पर गए लोगों को सुरक्षित सफर के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Newlywed Indore Couple Missing in Shillong Know Simple Travel Safety Tips To Avoid any accident in hindi
लोकेशन साझा करें - फोटो : Adobe

स्थानीय गाइड की मदद लें

अगर आप किसी दूसरे राज्य की यात्रा पर जा रहे हैं तो अकेले स्थानीय जगहों के भ्रमण से बचें। दूरदराज और अनजानी जगहों पर अकेले न जाएं। खासकर ट्रेकिंग, झरनों या गुफाओं वाले क्षेत्रों में हमेशा स्थानीय गाइड या टूर ऑपरेटर के साथ जाएं।

लोकेशन साझा करें

घर के बाहर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी ही है। इसलिए जब कहीं घूमने जाएं तो परिवार या करीबी दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन जरूर शेयर करें। आप कहां ठहरें हैं और कहां जा रहे हैं, इसकी सूचना रोजाना दें। 

Newlywed Indore Couple Missing in Shillong Know Simple Travel Safety Tips To Avoid any accident in hindi
रात में घूमने से बचें - फोटो : Adobe

अजनबियों पर भरोसा न करें

कई बार सफर के दौरान सहयात्री, होटल के कर्मचारी या टैक्सी ड्राइवर से आपकी अच्छी खासी बातचीत होने लगती है। आप उनसे अपनी जानकारियां साझा कर जाते हैं। ऐसा करने से बचें। कोई भी स्थानीय व्यक्ति कितना भी सहयोगी क्यों न लगे, उससे अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

रात में घूमने से बचें

ज्यादातर पर्यटक स्थल शाम होते ही वीरान हो जाते हैं। अंधेरा होने से पहले होटल लौट आना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। ऐसे स्थानों पर रात में न जाएं, जो सूनसान हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Newlywed Indore Couple Missing in Shillong Know Simple Travel Safety Tips To Avoid any accident in hindi
विश्वसनीय होटल में ठहरें - फोटो : Adobe Stock

नेटवर्क और मौसम का ध्यान रखें

कई हिल स्टेशन या स्थल ऐसे हैं जहां नेटवर्क की समस्या होती है। वहीं मौसम भी बदलता रहता है। इन बातों को ध्यान में रखकर यात्रा करें। चेरापूंजी जैसे क्षेत्रों में कई बार मोबाइल नेटवर्क नहीं होता और मौसम अचानक बदल जाता है। ऐसे में सफर से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।

विश्वसनीय होटल में ठहरें

अक्सर सस्ते होमस्टे या होटल के चक्कर में यात्री शहर से दूर सूनसान जगह पर किसी थर्ड ग्रेड जगहों पर ठहर जाते हैं। यह सुरक्षित स्थान नहीं माने जाते हैं। सस्ते होमस्टे की बजाय ऐसे होटल में ठहरें जो सरकारी पंजीकृत हों या अच्छे रिव्यू वाले हों। वहां की एंट्री रजिस्टर प्रक्रिया का पालन हो।

विज्ञापन
Newlywed Indore Couple Missing in Shillong Know Simple Travel Safety Tips To Avoid any accident in hindi
जरूरी हेल्पलाइन नंबर सेव करें - फोटो : adobe

पुलिस हेल्पलाइन और स्थानीय संपर्क सेव करें

जिस शहर की यात्रा पर आप निकले हैं, वहां के स्थानीय थाना, टूरिस्ट हेल्पलाइन और अस्पताल का नंबर अपने फोन में जरूर सेव कर लें। जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता के लिए काॅल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed