{"_id":"69c8a7b71fb9d0c16d0e3ce8","slug":"places-to-visit-under-5000-rupees-in-india-with-friends-or-family-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Travel Destination: कम बजट में घूमना है? जेब में रखें 5000 रुपये और बनाएं यहां जाने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Best Travel Destination: कम बजट में घूमना है? जेब में रखें 5000 रुपये और बनाएं यहां जाने का प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:16 AM IST
सार
Places To Visit Under 5000 Rupees: अगर आप बजट के चलते कहीं घूमने नहीं जा पाते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आप 5000 रुपये में जा सकते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 5000 में घूम के आ सकते हैं ये जगहें
- फोटो : अमर उजाला
Places To Visit Under 5000 Rupees: अक्सर लोगों को लगता है कि ट्रैवल करने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सही प्लानिंग और जानकारी के साथ आप बेहद कम बजट में भी शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं।
Trending Videos
सिर्फ 5000 में घूम के आ सकते हैं ये जगहें
- फोटो : अमर उजाला
1. शिमला
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला गर्मियों में भी बेहद ठंडी और सुहावना रहती है।
- यहां की हरियाली और पहाड़ी वादियां गर्मियों की तपिश से राहत देती हैं।
- यहां मॉल रोड पर टहलना, स्थानीय बाजारों की शॉपिंग इस जगह को और भी आकर्षक बनाती हैं।
- शिमला में ठंडी हवा और हरियाली इसे परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 5000 में घूम के आ सकते हैं ये जगहें
2. मनाली
- मनाली एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।
- बर्फीले पहाड़, ठंडी हवा और सुरम्य नज़ारे इसे गर्मियों के लिए आदर्श बनाते हैं।
- यहां रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और सोलांग वैली जैसी एक्टिविटीज का मजा भी लिया जा सकता है।
- मनाली का तापमान गर्मियों में भी काफी कूल रहता है, इसलिए गर्मी से परेशान लोग यहां आराम से समय बिता सकते हैं।
सिर्फ 5000 में घूम के आ सकते हैं ये जगहें
3. नैनीताल
- झीलों के लिए प्रसिद्ध नैनीताल का मौसम गर्मियों में भी बहुत सुहावना रहता है।
- यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण तनाव को कम कर देती हैं।
- नैनी झील में बोटिंग करना, टिफिन टॉप से पहाड़ों का नज़ारा देखना और लोकल मार्केट्स में घूमना इस जगह को यादगार बनाता है।
- ये शहर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी परफेक्ट है।
विज्ञापन
सिर्फ 5000 में घूम के आ सकते हैं ये जगहें
- फोटो : instagram
4. दार्जिलिंग
- चाय बागानों और हरे-भरे पहाड़ों से घिरा दार्जिलिंग गर्मियों में भी ठंडा रहता है।
- टॉय ट्रेन की सैर, टाइगर हिल से सूर्योदय देखना और चाय बागानों का अनुभव इस जगह की खासियत हैं।
- गर्मी के मौसम में भी यहां का मौसम और नज़ारे दोनों ही शानदार होते हैं।
- ये ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए आदर्श स्थान है।