सब्सक्राइब करें

Summer Festivals Travel Plan: अप्रैल से जून तक हैं ये बड़े फेस्टिवल्स, अभी से बना लें घूमने का प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 30 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

April To June 2026 Festivals Travel Plan : अप्रैल से जून के बीच भारत में कई प्रमुख फेस्टिवल्स जैसे महावीर जयंती, बैसाखी, बुद्ध पूर्णिमा और गंगा दशहरा मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान यात्रा करने से आपको संस्कृति, परंपरा और घूमने का अनोखा अनुभव मिलता है।

विज्ञापन
April To June Best Summer Festivals Travel Guide 2026 In India
अप्रैल से जून तक इन फेस्टिवल में घूमने कहां जाएं - फोटो : adobe

Summer Travel 2026: गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार सिर्फ बच्चे नहीं करते, बल्कि बड़े लोग भी गर्मियों के इंतजार में रहते हैं। कारण है कि गर्मी का मौसम सिर्फ छुट्टियों का ही नहीं, बल्कि त्योहारों का भी शानदार समय होता है।



कुछ लोगों को लगा है कि होली निकल गई और अब अगस्त से रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी से त्योहारों की शुरुआत होगी और इस बीच कोई पर्व नहीं है तो आप गलत हैं। अप्रैल से जून के बीच भारत में कई धार्मिक और सांस्कृतिक फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं, जो सफर के लिए बेहतरीन मौका देते हैं।

अगर आप इस समय घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फेस्टिवल्स को अपने ट्रैवल कैलेंडर में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि अप्रैल, मई और जून में कौन-कौन से धार्मिक और सांस्कृतिक फेस्टिवल्स भारत में मनाए जाएंगे। साथ ही ये भी जानिए कि इस मौके पर आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं और फेस्टिवल को दोगुना मजेदार बना सकते हैं।

यात्रा से पहले इस बात का ख्याल रखें कि पहले से होटल और टिकट बुक करना चाहिए। इन फेस्टिवल्स में भीड़भाड़ होने की संभावना रहती हैं इसलिए सावधानी रखें। मौसम के मुताबिक, हल्के कपड़े रखें और लोकल कल्चर व नियमों का सम्मान करें। 

Trending Videos
April To June Best Summer Festivals Travel Guide 2026 In India
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram

अप्रैल के प्रमुख फेस्टिवल्स
 

महावीर जयंती

महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। महावीर जयंती 30 मार्च और 31 मार्च को मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग पालिताना और श्री महावीरजी घूमने जा सकते हैं। पालिताना गुजरात में स्थित है। यहां भावनगर जिले में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा जैन मंदिर परिसर है। यहां मुख्य मंदिर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को समर्पित है।

इसके अलावा राजस्थान के करौली जिले में एक प्रसिद्ध दिगंबर जैन स्थल है, जिसका नाम श्रीमहावीर जी है। यहां टीले वाले बाबा के रूप में भगवान महावीर की चमत्कारी मूर्ति की पूजा होती है।


बैसाखी

बैसाखी पंजाब का प्रमुख त्योहार है, जिसमें भांगड़ा-गिद्धा और मेले का आनंद मिलता है। इस त्योहार को मनाने के लिए आप अमृतसर जा सकते हैं। इस दिन स्वर्ण मंदिर में माथा टेंकने जा सकते हैं। 


थ्रिस्सूर पूरम

थ्रिस्सूर पूरम केरल का सबसे भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है। अप्रैल-मई में त्रिशूर के प्रसिद्ध वडक्कुन्नाथन मंदिर में मनाया जाता है। हाथियों की शोभायात्रा और आतिशबाजी इस फेस्टिवल की खासियत है। थ्रिस्सूर में ये फेस्टिवल मनाने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
April To June Best Summer Festivals Travel Guide 2026 In India
बोधगया - फोटो : Adobe

मई के प्रमुख फेस्टिवल्स


बुद्ध पूर्णिमा

यह दिन गौतम बुद्ध को समर्पित है। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाने के लिए आप बोधगया घूमने जा सकते हैं।


माउंट आबू समर फेस्टिवल

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां हर साल बुद्ध पूर्णिमा यानी मई जून के दौरान माउंट आबू समर फेस्टिवल मनाया जाता है। इस तीन दिन का सांस्कृतिक उत्सव है। यह फेस्टिवल लोक नृत्य, संगीत और प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध है।

April To June Best Summer Festivals Travel Guide 2026 In India
हेमिस मठ का प्रांगण। - फोटो : फाइल फोटो

गंगा दशहरा

इस बार मई के आखिर में गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह दिन गंगा नदी के धरती पर अवतरण का प्रतीक है। गंगा दशहरा मनाने के लिए वाराणसी या हरिद्वार जा सकते हैं। यहां गंगा नदी के तट पर आरती, पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं।


हेमिस फेस्टिवल

यह बौद्ध मठों में मनाया जाने वाला रंगीन और आध्यात्मिक उत्सव है। हेमिस फेस्टिवल लद्दाख में आयोजित होने वाला प्रमुख रंगारंग बौद्ध त्योहार  है। इस साल जून के आखिरी में हेमिस महोत्सव आयोजित होगा। इस उत्सव को मनाने के लिए लेह जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed