सब्सक्राइब करें

Lyari Bungalow: धुरंधर 2 का ल्यारी बंगला कहां है? भारत के इस खूबसूरत शहर का बनाएं परफेक्ट ट्रिप प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:43 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Lyari Bungalow : धुरंधर 2 में हमजा का आलीशान ल्यारी बंगला पाकिस्तान में नहीं, बल्कि अमृतसर शहर में स्थित है। इस स्थान के आसपास कई खूबसूरत लोकेशन हैं, जो देखने लायक हैं। 

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Lyari Bungalow Location Amritsar Tourist Places In Hindi
धुरंधर 2 का ल्यारी बंगला देखने जाएं - फोटो : Instagram

Dhurandhar 2 Lyari Bungalow : हाल ही में चर्चा में आई फिल्म धुरंधर 2 के ल्यारी बंगले को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है। फिल्म में जगह पाकिस्तान में दिखाई गई। हालांकि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि यह बंगला आखिर कहां स्थित है और क्या इसे देखा जा सकता है।



असल में ल्यारी शहर कोई एक फिक्स लोकेशन नहीं है। फिल्मों में अक्सर अलग-अलग जगहों को मिलाकर एक खास सेट या लोकेशन तैयार की जाती है। धुरंधर 2 के कई सीन पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में शूट किए गए हैं, जिससे लोगों को यह अमृतसर या उसके आसपास का हिस्सा लग सकता है। वहीं फिल्म में दिखाया गया हमजा का आलीशान ल्यारी बंगला भी पाकिस्तान में नहीं, बल्कि स्वदेश में ही अमृतसर में है। अगर आप एक यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो अमृतसर जरूर जाएं।

Trending Videos
Dhurandhar 2 Lyari Bungalow Location Amritsar Tourist Places In Hindi
धुरंधर 2 का ल्यारी बंगला देखने जाएं - फोटो : Instagram

कहां हैं ल्यारी बंगला?

फिल्म में दिखाई गई लियारी की भव्य हवेली अमृतसर में स्थित एक लग्जरी रेजिडेंस है। कराची के प्रभावशाली इलाके में इस बंगले को दर्शाया गलया असल जिंदगी में पंजाब के प्रांति और हरियाली के बीच बसा खूबसूरत घर है। कांच की दीवारों, खूबसूरत आर्च कोरिडोर औऱ विशाल जगह के साथ यह लग्जरी बंगला रणबीर सिंह और अक्षय खन्ना की तरह चर्चा बन गया।

आप इस बंगले को देखने ल्यारी आ सकते हैं और साथ ही अमृतसर के अन्य पर्यटन स्थलों की भी सैर कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Lyari Bungalow Location Amritsar Tourist Places In Hindi
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram

अमृतसर में घूमने की बेस्ट जगहें

 

अमृतसर भारत के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यहां आपको इतिहास, संस्कृति, स्वादिष्ट खाना और आध्यात्मिक शांति, सबकुछ एक ही जगह पर मिलती है। 


स्वर्ण मंदिर

श्री हरमंदिर साहिब जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है, सिखों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। यह स्थल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 


जलियांवाला बाग

यह ऐतिहासिक स्थल जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिलाता है। जलियांवाला बाग में बैसाखी के दिन ब्रिटिश सेना के ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर के आदेश पर नरसंहार किया गया था, जिसमें निहत्थे लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाई गईं।  


वाघा बॉर्डर

यहां होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। वाघा बॉर्डर एक ही सीमा रेखा के दो हिस्से हैं लेकिन भौगोलिक रूप से दो अलग-अलग स्थान हैं। एक ओर भारत के आखिरी गांव अटारी है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान का सीमावर्ती गांव वाघा है।


दुर्गियाना मंदिर

यह मंदिर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी बनावट स्वर्ण मंदिर जैसी है।


राम बाग गार्डन

यह एक खूबसूरत गार्डन है जहां आप शांति से समय बिता सकते हैं। इसे कंपनी बाग के नाम से भी जाना जाता है। अमृतसर के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पार्कों में से एक इस पार्क की स्थापना महाराजा रणजीत सिंह ने कराया था। इसका नाम सिखों के चौथे गुरु, गुरुरामदास जी के नाम पर रखा।

Dhurandhar 2 Lyari Bungalow Location Amritsar Tourist Places In Hindi
कैसा दिखता है जलियांवाला बाग - फोटो : Adobe

दिन का अमृतसर ट्रिप प्लान


पहला दिन

  • पहले दिन सफर की शुरुआत सुबह स्वर्ण मंदिर के दर्शन से करें।

  • दोपहर में जलियांवाला बाग देखने जाएं।

  • शाम को वाघा बॉर्डर घूमने जा सकते हैं।


दूसरा दिन

  • अगले दिन दुर्गियाना मंदिर जा सकते हैं।
  • फिर स्थानीय बाजार में खरीदारी के लिए जा सकते हैं।
  • शाम को राम बाग गार्डन में घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Lyari Bungalow Location Amritsar Tourist Places In Hindi
ट्रैवल टिप्स - फोटो : Adobe stock

अमृतसर में क्या खाएं?

  • अमृतसरी कुलचा

  • लस्सी

  • छोले भटूरे

  • स्ट्रीट फूड

यहां का खाना आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगा।

 

ट्रिप बजट

घूमने के लिए शहर में होटल का किराया लगभग 1000 रुपये से 3000 रुपये प्रति रात का खर्च आ सकता है। खाने पर 500 रुपये से 1000 प्रति दिन का खर्च कर सकते हैं। स्थानीय परिवहन पर 500 रुपये से 800 रुपये का खर्च आ सकता है। कुल खर्च 3000 रुपये से 7000 रुपये दो दिन का खर्च आ सकता है। 
 

जरूरी ट्रैवल टिप्स

  • भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी जाएं।

  • गर्मी में हल्के कपड़े पहनें।

  • वाघा बॉर्डर के लिए समय से पहले पहुंचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed