सर्दियों में घूमने और सैर करने का एक अलग ही आनंद होता है। बहुत से लोग पहाड़ों की सैर और वहां होने वाली स्नोफॉल का लुत्फ उठाने जाते हैं। लेकिन दूर से सुंदर दिखने वाली ये स्नोफॉल के कारण बहुत सी परेशानियां भी हो जाती हैं। इसलिए सफर का मजा खराब न हो और आप पूरे एंज्वॉयमेंट के साथ खूबसूरत नजारों का मजा लें तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। तो चलिए जानें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
घूमने का मजा न हो खराब इसलिए स्नोफॉल देखने जा रहें हैं तो इन बातों का रखें ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नोफॉल का मजा लेने जा रहें हैं तो गर्म कपड़ें पर्याप्त मात्रा में रखें। शरीर को अंदर से गर्म रखने वाले कपड़े और साथ ही जैकेट जरूर रखें। ऊपर से पहनने वाला जैकेट ऐसा हो जो थोडा़ वॉटरप्रूफ हो क्योंकि स्नोफॉल से कपड़े भीग जाते हैं।
जब आप गर्म मौसम वाली जगह पर रहते हैं तो आपको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि पहाड़ों पर ठंड कितनी ज्यादा पड़ती है। इसलिए अपनी पैकिंग में टोपी, दस्ताने, गर्म मोजे और स्कार्फ या मफलर जरूर साथ रखें। क्योंकि टोपी और मफलर या स्कार्फ दोनों का काम अलग-अलग है। और ये बात आपको पहाड़ों पर जाने पर ही पता चलेगी।
जिस जगह आप घूमने जा रहें हैं वहां के बारे में पूरी जानकारी रखें क्योंकि कई बार बसें वगैरह बर्फबारी के कारण बस स्टैंड से पहले ही उतार देती है। इसलिए रास्ते के बारे में सही जानकारी जरूर रखें।
पहाड़ों पर बर्फबारी के समय बहुत भीड़ हो जाती हैं। इसलिए जाने से पहले ही होटल बुक कर लें। और वहां पहुंचने से पहले ही उसकी लेटेस्ट अपडेट लें। अगर होटल में सुविधा हो तो कैब पिकअप की सुविधा लें लें। इससे सर्दियों में आसानी से होटल पहुंच जाएंगे।