फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Adventure Trip: राखी के बहाने वीकेंड ट्रिप, भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करें इन रोमांचक जगहों पर

Thu, 07 Aug 2025 12:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

Raksha Bandhan Adventure Trip: 9 अगस्त 2025, शनिवार और 10 अगस्त 2025, रविवार को दो दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में साथ बिताया गया यह वक्त न केवल यादें बनाएगा, बल्कि रिश्ते को भी और गहरा करेगा। यहां भारत की ऐसी एडवेंचर जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां राखी पर वीकेंड ट्रिप को खास बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Adventure Trip Plan Best Weekend Getaways Rakhi 2025 For Siblings
भाई बहन के लिए वीकेंड ट्रिप प्लान - फोटो : adobe

Raksha Bandhan Adventure Trip: रक्षाबंधन पर सुबह भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांधेंगे। फिर तोहफे, वादे और लजीज पकवान सबका भरपूर आनंद ले लेंगे। फिर उसके बाद क्या...? पूरा दिन छुट्टी वाले दिन की तरह बीत जाएगा, बातें करते और सोते-खाते। हर बार रक्षाबंधन का यही तो रूटीन रहता है। पर इन सब में आप ऐसा क्या खास करते हैं जो यादगार बन जाए?, जो आप भाई-बहन के बचपन की यादों को ताजा कर दे या जो उनके रिश्ते को और मजबूत बनाए? अगर आप हर साल रक्षाबंधन में राखी बांधने, मिठाई खिलाने और तोहफे लेने-देने के अलावा कुछ खास नहीं करते हैं तो इस साल आपके पास मौका है और आइडिया यहां दिया जा रहा है।



अगर आप इस बार राखी पर कुछ नया और यादगार करना चाहते हैं, तो भाई-बहन मिलकर एक छोटा वीकेंड ट्रिप प्लान करें। 9 अगस्त 2025, शनिवार और 10 अगस्त 2025, रविवार को दो दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में साथ बिताया गया यह वक्त न केवल यादें बनाएगा, बल्कि रिश्ते को भी और गहरा करेगा। यहां भारत की ऐसी एडवेंचर जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां राखी पर वीकेंड ट्रिप को खास बनाया जा सकता है।

Raksha Bandhan Adventure Trip Plan Best Weekend Getaways Rakhi 2025 For Siblings
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड के ऋषिकेश को एडवेंचर और शांति का बेस्ट कॉम्बो माना जात सकता है। दो दिन की वीकेंड ट्रिप की योजना है तो ऋषिकेश सस्ता और फुल पैसा वसूल जगह है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। भाई-बहन की जोड़ी के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

Raksha Bandhan Adventure Trip Plan Best Weekend Getaways Rakhi 2025 For Siblings
कोलाड में रिवर राफ्टिंग - फोटो : Adobe stock

कोलाड, महाराष्ट्र

वॉटर एडवेंचर लवर्स के लिए महाराष्ट्र का कोलाड परफेक्ट विकल्प है। यह स्थान मुंबई और पुणे के करीब है। इस जगह पर आप अपने भाई-बहनों के साथ वॉटर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।
 

मनाली, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक मनाली में ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा लिया जा सकता है। भाई-बहन और कजिन के साथ हसीन वादियों के बीच ट्रैकिंग करें, बाइक से रोड ट्रिप प्लान करें और खुली हवा में पैराग्लाइडिंग – एक परफेक्ट थ्रिलिंग ट्रिप का अनुभव कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Adventure Trip Plan Best Weekend Getaways Rakhi 2025 For Siblings
बिनसर - फोटो : Adobe

बिनसर, उत्तराखंड

उत्तराखंड का बिनसर नेचर, ट्रेक और सुकून का पर्यटन स्थल है। यहां भीड़ से दूर भाई-बहन क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यह स्थान एकदम शांत और खूबसूरत जगह है, जहां दो दिन की छुट्टी का आनंद कम पैसों में उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Adventure Trip Plan Best Weekend Getaways Rakhi 2025 For Siblings
संडे बाइक ट्रिप - फोटो : Ducati

संडे बाइक ट्रिप

अगर समय कम है, तो राखी के दिन या वीकेंड पर भाई-बहन मिलकर बाइक से लोकल ट्रिप करें। आपके शहर के आसपास की जगहों पर सैर के लिए सुबह निकलिए, रात तक वापस आएं। इससे एडवेंचर का लुत्फ भी उठा सकेंगे और आप दोनों के बीच  कनेक्शन दोनों पक्के होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed