उत्तराखंड के हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत हैं। और सबसे बड़ी बात कि यहां पर आप अपने बजट में भी घूम सकते हैं। बहुत सारे हिल स्टेशन ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन जगहों पर जाने के बाद भी इस जगह की खासियत आपको यहां जरूर खींच लाएगी। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में जिसकी चर्चा आजकल बहुत कम लोग करते हैं।
{"_id":"5dbea28e8ebc3e0168433dae","slug":"ranikhet-a-budget-destination-for-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजट में ट्रैवेल करने के लिए उत्तराखंड के इस खूबसूरत हिल स्टेशन को कैसे भूल गए आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बजट में ट्रैवेल करने के लिए उत्तराखंड के इस खूबसूरत हिल स्टेशन को कैसे भूल गए आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
रानीखेत
रानीखेत उत्तराखंड का बहुत ही सुंदर और सस्ता हिल स्टेशन है। यहां पर घूमने का सबसे बढ़िया रास्ता है रोड ट्रिप। क्योंकि इस खूबसूरत हिल स्टेशन के सारे नजारे रोड से जाने पर ही नजर आते हैं। दिल्ली से रानीखेत जाने में 9 घंटे का समय लगता है। साथ ही रानीखेत के रास्ते में आप रुक कर नैनीताल की भी सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
क्या है घूमने के लिए रानीखेत में
वैसे तो पूरा रानीखेत ही सुंदर नजारों से भरा हुआ है। लेकिन यहां पर और भी बहुत सी चीजे हैं देखने के लिए। जिनमें कई सारे पुराने मंदिर शामिल है। इनमें सबसे पुराना मंदिर है मनकामेश्वर मंदिर जिसकी देखरेख इंडियन आर्मी के जरिए की जाती है। इसके अलावा हैड़ाखान मंदिर भी है जिसमें दर्शन के लिए बहुत से लोग आते हैं।
- फोटो : Pixabay
गोल्फ कोर्स
रानीखेत में सुंदर नजारों के बीच में गोल्फ खेलने का भी मजा ले सकते है। रानीखेत में बने इस गोल्फ मैदान में 9 होल बने हैं। जिनमें एंट्री फीस मात्र में 150 रूपये है।
रानीखेत में सुंदर नजारों के बीच में गोल्फ खेलने का भी मजा ले सकते है। रानीखेत में बने इस गोल्फ मैदान में 9 होल बने हैं। जिनमें एंट्री फीस मात्र में 150 रूपये है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
शीतलाखेत
इसके साथ ही रानीखेत से केवल एक घंटे की दूरी पर बना हुआ है शीतलाखेत। जिसके नजारे बेहद आकर्षक हैं और लोगों की नजर से बचे हुए हैं।