यात्रा के बारे में सोच कर ही मन खुशी और रोमांच से भर जाता है। जब किसी खास ट्रिप पर जाना हो तो तैयारी भी बहुत सारी करनी पड़ती है। बैग की पैकिंग में हम कुछ चीजों का ध्यान तो रखते हैं लेकिन कपड़े और फुटवियर बिना सोचे-समझे रख लेते हैं। जिसकी वजह से कई बार यात्रा के दौरान लड़कियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। तो चलिए आज कुछ टिप्स जानते हैं आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा के लिए।
एडवेंचर ट्रिप की कर रहीं है तैयारी तो कपड़ों के चयन में रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं पर भी यात्रा के दौरान बहुत चुस्त जींस न पहनें क्योंकि इस तरह की जींस को पहन कर बहुत लंबे समय तक बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा फैशन के बहाव में रिप्ड जींस या लेदर की जींस को भी न पहनें। हमेशा लंबे सफर या एडवेंचर ट्रिप पर जा रहीं हो तो स्ट्रेचेबल जींस या थोड़ी ढ़ीली पैंट पहनें।
कभी भी यात्रा के दौरान हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि कई बार तेज गति से चलने की जरूरत पड़ जाती है। इसलिए सफर के दौरान हल्की व फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनें। इसके अलावा फीते वाले जूते पहनने से भी बचें क्योंकि इन्हें बार-बार पहनना और उतरना मुश्किल होता है।
बहुत से लोगों को सफेद कपड़े पहनने का बड़ा शौक होता है। लेकिन यात्रा के दौरान सफेद पहनने से बचें क्योंकि ये जल्दी गंदे हो जाते हैं।
इसके साथ ही बड़े हैंड बैग की जगह पर छोटे क्रास बैग लें। ये जगह भी कम घेरते हैं और इन्हें संभालना भी आसान होता है।
अगर आपको तेज परफ्यूम लगाने का शौक है तो कोशिश करें कि सफर के दौरान न लगाएं। क्योंकि आपके तेज महक के परफ्यूम से और लोगों को दिक्कत हो सकती है।