Sikkim Tour Packages: पहाड़ों पर घूमने का शौक रखते हैं, तो इस बार गर्मियों में शिमला मनाली न जाकर सिक्किम की सैर कर सकते हैं। सिक्किम में घूमने लायक कई सारी जगहें हैं। सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता को संजोए एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां आपको भारत के पड़ोसी देशों की मिली जुली संस्कृति भी देखने को मिलती है। सिक्किम नेपाल, भूटान और चीन जैसे देशों की सीमा पर बसा भारतीय क्षेत्र है। पहाड़ों से प्यार करने वाले पर्यटकों को यह जगह जरूर पसंद आएगी। यहां की खूबसूरती और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों का मन मोह लेती हैं। खास बात यह है कि सिक्किम में आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां साल भर मौसम सुहावना रहता है। ऐसे में अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में सिक्किम जाने का सोच रहे हैं तो जान लें कि सिक्किम में घूमने लायक पर्यटन स्थल कौन से हैं और सिक्किम का सफर कम पैसों में कैसे कर सकते हैं।
Sikkim Tour Package: किसी विदेशी पर्यटन से कम नहीं सिक्किम, घूमने के लिए ये रहा शानदार टूर पैकेज
सिक्किम के पर्यटन क्षेत्र
सिक्किम में घूमने के लिहाज से आपको कई पर्यटन क्षेत्र विकल्प के तौर पर मिलते हैं। जैसे आप सिक्किम की राजधान गंगटोक से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। गंगटोक दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है। गंगटोक में आप नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक जा सकते हैं।
सिक्किम घूमने का सही समय
हर-भरे पहाड़ों से ढका युकसोम घूम सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, झरने और झीलें मौजूद हैं। यहां घूमने के लिए गर्मी का मौसम सबसे बेहतर है। सिक्किम के पश्चिम जिले में खूबसूरत शहर पेलिंग बसा है जो गंगटोक के बाद दूसरा बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। यहां आप ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
कैसे करें सिक्किम का सफर
सिक्किम जाने के लिए हवाई मार्ग, ट्रेन और बस तीनों का विकल्प मिलता है। हवाई जहाज से सिक्किम जाएं तो गंगटोक हवाई अड्डा सबसे करीब है। बागडोगरा हवाई अड्डे से आपको देश के अलग अलग जगहों के लिए हवाई सेवा मिल सकती है। सड़क मार्ग से सिक्किम जाना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी से बस सुविधा मिल जाएगी। दिल्ली, कोलकाता की बसें भी यहीं पहुंचती है। रेल मार्ग के जरिए सिक्किम पहुंच सकते हैं। सिक्किम का प्रचलित रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है, यहां आपको कई जगहों से ट्रेन मिल जाएगी।
कितने दिन का टूर पैकेज
सिक्किम घूमने के लिए काफी बड़ा और पर्यटक स्थलों का धनी है। अगर आप अच्छे से सिक्किम घूमना चाहते हैं तो पांच से 8 दिनों का ट्रिप प्लान करके जा सकते हैं। दार्जिलिंग टूर पैकेज के बराबर ही सिक्किम घूमने का भी खर्च आएगा। सिक्किम टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार से ज्यादा का खर्च आएगा। इसमें सिक्किम के लिए हवाई जहाज का टिकट 7 से 10 हजार के बीच आएगा। ठहरने और खाने पीने में लगभग 5 से 10 हजार की खर्च आ सकता है। वहीं सिक्किम के स्थानीय सफर के लिए आप बस सेवा या टैक्सी बुक कर सकते हैं।