Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Teachers Day Ancient Educational Universities of India Nalanda Takshashila bharat ke prachin shiksha kendra
{"_id":"68b66eb95414007f0b07bdbc","slug":"teachers-day-ancient-educational-universities-of-india-nalanda-takshashila-bharat-ke-prachin-shiksha-kendra-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teachers Day 2025: भारत के वो ऐतिहासिक शैक्षिक संस्थान, जिन्होंने दुनियाभर को दिया ज्ञान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Teachers Day 2025: भारत के वो ऐतिहासिक शैक्षिक संस्थान, जिन्होंने दुनियाभर को दिया ज्ञान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:47 AM IST
सार
Teachers Day 2025: शिक्षक अपने विद्यार्थियों को जीवन दर्शन, मूल्य और संस्कार सिखाते थे। यही कारण है कि भारत की अध्यापक परंपरा को दुनिया सबसे प्राचीन और महान मानती है। आइए जानते हैं ऐतिहासिक शिक्षा धामों के इतिहास और खासियत के बारे में।
विज्ञापन
1 of 4
विक्रमशिला
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Teachers Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2025 को मनाया जा रहा है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का साधन नहीं, बल्कि सभ्यता की नींव है। भारत की मिट्टी ने कई ऐसे शिक्षा केंद्र दिए जिनका ज्ञान विश्व तक फैला। नालंदा, तक्षशिला और शांति निकेतन ये सिर्फ संस्थान नहीं, बल्कि भारत की वैचारिक धरोहर और अध्यापन की परंपरा के जीवंत प्रमाण हैं। टीचर्स डे पर इन स्थानों को याद करना शिक्षा और अध्यापक परंपरा के गौरव को सलाम करने जैसा है।
इस टीचर्स डे पर नालंदा, तक्षशिला और शांति निकेतन जैसे ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों के बारे में जान लीजिए जिन्होंने भारतीय ही नहीं विश्व के छात्रों को आकर्षित किया। इन तीनों संस्थानों की विशेषता यह रही कि यहां शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं थी। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को जीवन दर्शन, मूल्य और संस्कार सिखाते थे। यही कारण है कि भारत की अध्यापक परंपरा को दुनिया सबसे प्राचीन और महान मानती है। आइए जानते हैं ऐतिहासिक शिक्षा धामों के इतिहास और खासियत के बारे में।
2 of 4
नालंदा
- फोटो : instagram
नालंदा
नालंदा विश्व विद्यालय बिहार राज्य में स्थित है। इस शिक्षण संस्थान की स्थापना 5वीं सदी ईस्वी में हुई थी। यह दुनिया का पहला आवासीय अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय था और प्राचीन भारत का पहला प्रमुख ज्ञान केंद्र था। यहां वेद, तर्कशास्त्र, गणित, खगोल विज्ञान और धर्म जैसे विषयों की शिक्षा दी जाती थी। इसे "ज्ञान का महासागर" कहा जाता था। यहाँ हजारों विद्यार्थी और शिक्षक देश-विदेश से शिक्षा लेने आते थे। भारत ही नहीं नालंदा ने विदेशी जैसे चीन, मंगोलियाई, तिब्बती, कोरियाई और एशियाई देशों के छात्रों को भी नालंदा ने आकर्षित किया। नालंदा सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद का भी प्रतीक था।
3 of 4
तक्षशिला
- फोटो : instagram
तक्षशिला
तक्षशिला विश्वविद्यालय वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। यह विश्व के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक था। तक्षशिला की स्थापना 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी, जो कि शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। यहां गुरुकुल परंपरा के तहत विभिन्न विषयों की शिक्षा और व्यावसायिक ज्ञान का समन्वय था। यहां 10,000 से अधिक विद्यार्थी और 200 से ज्यादा आचार्य मौजूद थे। राजनीति, युद्धनीति, वेद, अर्थशास्त्र और चिकित्सा जैसे विषय पढ़ाए जाते थे। तक्षशिला मानव इतिहास का पहला ज्ञात विश्वविद्यालय था। इसी स्थान से पाणिनि,चाणक्य और चरक जैसे महान विद्वानों ने शिक्षा प्राप्त की। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ज्ञान के केंद्र के रूप में प्रसिद्धि मिली। साथ ही यूनेस्को ने तक्षशिला को विश्व धरोहर घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शांति निकेतन
- फोटो : instagram
शांति निकेतन
शांति निकेतन को आधुनिक भारत का शिक्षा धाम कहा जाता है। शांतिनिकेतन की स्थापना 1863 को पश्चिम बंगाल में महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने की थी। बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने 1901 में गुरुकुल शैली के विद्यालय और फिर 1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय के रूप में इसे विकसित किया। इस शैक्षिक धाम में शिक्षा के पारंपरिक तरीकों से हटकर प्रकृति के साथ मिलकर कला, साहित्य और संगीत पर जोर दिया गया। शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है, जिसने इसे वैश्विक पहचान दिलाई। यहां भारतीय और पश्चिमी शिक्षा का आधुनिक संगम है जो कि छात्रों का विविध पाठ्यक्रम प्रदान करता है। आज भी विश्वभारती विश्वविद्यालय के रूप में इसकी पहचान बनी हुई है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।